{"_id":"c18135aa7637af837fbe4d2773ed4263","slug":"vk-singh-met-the-cec-for-fair-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष मतगणना के लिए सीईसी से मिले वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष मतगणना के लिए सीईसी से मिले वीके सिंह
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 14 May 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने 16 मई को निष्पक्ष और सही तरीके से मतगणना कराने की मांग के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह वीएस संपत से मिलने के बाद वीके सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान कई बूथ में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को धमकाने और बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की थी।
मतगणना के दौरान विरोधी दलों के प्रत्याशी किसी प्रकार की गड़बड़ी न कर पाएं, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए।
वीके सिंह ने इस संबंध में गाजियाबाद में एक प्रेस वार्ता भी बुलाई थी। हालांकि दिल्ली में अधिक समय लग जाने के कारण वह गाजियाबाद नहीं आ सके। बुधवार को उनके गाजियाबाद में पत्रकार वार्ता करने की उम्मीद है।
विज्ञापन