फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vivek Vihar Fire: Five newborns are undergoing treatment in Child Specialist Hospital

Vivek Vihar Fire : चाइल्ड स्पेशलिस्ट अस्पताल में चल रहा है पांच नवजात का इलाज, रिपोर्ट डिविजल कमिश्नर को सौंपी

Mon, 27 May 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 06:40 AM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर बनी कमेटी ने रविवार रात प्राथमिक रिपोर्ट डिविजल कमिश्नर को सौपी। 

विज्ञापन
Vivek Vihar Fire: Five newborns are undergoing treatment in Child Specialist Hospital
रिपोर्ट में है घटनाक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल की घटना में बचे पांच नवजात का इलाज एडवांस एनआईसीयू-चाइल्ड स्पेशलिस्ट अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर बनी कमेटी ने रविवार रात प्राथमिक रिपोर्ट डिविजल कमिश्नर को सौपी। 

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में शाहदरा जिले के डीएम ऋषिता गुप्ता ने लिखा कि 25 मई की रात 11:30 बजे घटना हुई। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट तैयार की गई। इसमें बताया गया कि रात करीब 11:58 बजे डीडीएमए (मुख्यालय) को बेबी केयर अस्पताल के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली। आईओ दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई को सुबह करीब 1:19 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


नवजात शिशु देखभाल के लिए अस्पताल में 12 बच्चे भर्ती थे। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 11 बच्चों को घटनास्थल से पास के ही एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जिसका नाम ईस्ट दिल्ली एडवांस एनआईसीयू-चाइल्ड स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, पीएच-1, डी-237, विवेक विहार है। नए अस्पताल में पहुंचने पर छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।बाकी पांच बच्चे सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। सात मृत बच्चों में चार पुरुष और तीन महिलाए हैं। इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अग्नि कांड में आस-पास की इमारतें (आस-पास की इमारत के बेसमेंट में एक बुटीक, इंडसइंड बैंक के दरवाज़े और फॉल सीलिंग, ग्राउंड फ़्लोर पर ऑप्टिकल शॉप सहित) भी आग से प्रभावित हुईं। डीडीएमए को सूचना मिलने पर, अग्निशमन विभाग, पुलिस, सीएटीएस एम्बुलेंस, बीएसईएस और आईजीएल की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें मौके पर पहुँचीं। आग बुझाने के लिए 16 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed