फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Viva exam for PhD admission in JNU from tomorrow

Delhi NCR News: जेएनयू में पीएचडी दाखिला के लिए कल से वाइवा परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ संयुक्त सचिव ने वाइवा परीक्षा आमंत्रण के संबंध में दी शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 13 से 20 अगस्त तक वाइवा परीक्षा आयोजित की जाएंगी। पहली मेरिट सूची 29 अगस्त को जारी होगी। चयनित उम्मीदवारों को सीट ब्लॉक के लिए 29 और 31 अगस्त को फीस भुगतान और नामांकन पूर्व पंजीकरण करना होगा। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन आठ से 11 सितंबर तक होगा।
दूसरी मेरिट सूची 12 सितंबर को जारी की जाएगी और 14 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सीट ब्लॉक कर सकेंगे। दूसरी सूची के तहत सत्यापन 18 सितंबर को किया जा सकेगा। अंतिम सूची 26 सितंबर को जारी होगी। इसके लिए फीस भुगतान कर सीट ब्लॉक करने की प्रक्रिया 26 से 28 सितंबर तक चलेगी। छात्र तीन अक्टूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे। वहीं, जेएनयू छात्र संघ संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने विश्वविद्यालय के प्रवेश निदेशक को पत्र लिखकर पीएचडी दाखिले के लिए वाइवा परीक्षा प्रक्रिया में विसंगतियों को लेकर शिकायत दी है।
विज्ञापन

वैभव मीणा के अनुसार कई ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर यूजीसी नेट और इस वर्ष जुलाई यूजीसी नेट स्कोर के साथ एक ही विषय में दाखिला फॉर्म दिए थे। उनको दोनों आवेदन के लिए वाइवा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दोहराव से कुछ उम्मीदवारों को अनुचित लाभ पहुंचेगा। सभी पात्रता मानदंड पूरे करने के बावजूद योग्य आवेदकों को एक भी आमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने मांग कि है कि वाइवा परीक्षा आमंत्रण सूचियों की तत्काल समीक्षा करें। सभी योग्य उम्मीदवारों को न्यायसंगत और समान आवंटन सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed