{"_id":"5d1b6f1a8ebc3e3cb67b63b6","slug":"vishwa-hindu-parishad-demands-police-action-on-lal-kuan-area-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं इलाके में तनाव कायम, विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस से मिलकर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं इलाके में तनाव कायम, विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस से मिलकर की कार्रवाई की मांग
Tue, 02 Jul 2019 08:20 PM IST
राजेश सैनी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लालकुआं इलाके में पार्किंग से शुरु हुआ विवाद अभी भी थमा नहीं है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हालात सामान्य, लेकिन तनावपूर्ण बना हुआ है। इसी बीच आज विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। विहिप नेता ने पुलिस से मांग की है कि घटना के सभी आरोपियों को चार दिन के अंदर गिरफ्तार किया जाए अन्यथा क्षेत्र के हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि घटना की पूरी वीडियो सीसीटीवी फुटेज के रूप में पुलिस के पास मौजूद है। एक-एक आरोपी की पहचान कर बिना किसी प्रकार का भेद किए सभी को सख्त सजा दी जानी चाहिए। आलोक कुमार ने कहा कि अगर इस मसले पर पुलिस कार्रवाई नहीं होती है तो इससे हालात खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अगर विवाद पार्किंग का था तो उस पर धार्मिक स्थल पर हमला क्यों किया गया, यह समझने की बात है। ऐसा कर एक समाज विशेष को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने रातोंरात धार्मिक स्थल को सामान्य बनाने की कृत्रिम कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब यहां पर एक बड़ा कार्यक्रम कर धार्मिक स्थल को दोबारा पूजा योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन