मकान गिरने के मामले में होगी गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विष्णु गार्डन इलाके में मकान गिरने के मामले में पुलिस को सीएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में अभी मकान मालिक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीएफएसएल रिपोर्ट में मकान गिरने के कारणों का खुलासे के बाद ही किसी की गिरफ्तारी होगी।
उधर, हादसे में मरने वाले सर्वती, बीना, सलमा, आकांक्षा और ओमप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है।
हालांकि, कुछ घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके ठीक होने के बाद ही पुलिस उनका बयान दर्ज करेगी। रविवार को पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मकान मालिक बृजलाल का बयान दर्ज किया।
सीएफएसएल की टीम कर चुकी है मुआयना
उससे मकान बनवाने के बारे में पूछताछ की गई। हालांकि, बृजलाल ने सीवर डाले जाने को मकान गिरने का कारण बताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार को सीएफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया था।
टीम ने वहां से कुछ सैंपल इक्कठा किए हैं। उनके रिपोर्र्ट से मकान की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही मकान के गिरने के कारणों का भी खुलासा हो पाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन, सीएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही किसी की गिरफ्तारी होगी।