फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vishal dadalani made controversial comment on jain monk tarun sagar and he left politics

डडलानी ने जैन मुनि पर विवादित टिप्पणी के बाद लिया संन्यास, कहा पार्टी परिवार जैसी

Mon, 29 Aug 2016 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
vishal dadalani made controversial comment on jain monk tarun sagar and he left politics

जैन मुनि पर विवादित ट्वीट के बाद राजनीति से संन्याल लेने वाले अपने संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने कहा है कि उन्होंने स्वयं आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ा है।

विज्ञापन


ददलानी के मुताबित वह आज भी पार्टी को अपने परिवार जैसी मानते हैं। ट्वीट कर विशाल ने बताया है कि पार्टी ने उन्हें जैन मुनि पर किए गए ट्वीट के कारण बाहर नहीं निकाला है, बल्कि उन्होंने खुद ही अलग होने का फैसला किया है। विशाल ने आप की तारीफ करते हुए कई ट्वीट किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले जैन समाज को आहत करने वाले आप सदस्य विशाल ददलानी के ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि जैन गुरू तरुण सागर जी महाराज न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि सभी के श्रद्धेय हैं। 

यदि कोई उनका अनादर करता है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका अनादर नहीं होना चाहिए। मालूम हो कि विशाल ददलानी ने हरियाणा विधानसभा में जैन संत तरुण सागर के प्रवचन पर विवादित ट्वीट किया था। 

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि वे बीते वर्ष जैन संत तरुण सागर से मिले थे। उनका परिवार रोजाना टीवी पर उनके प्रवचन सुनता है। वे और उनका परिवार गहराई के साथ उनका और उनके विचारों का आदर करता है। 

वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी जैन समुदाय से क्षमा मांगते हुए अपने ट्वीट में कहा है कि मेरे दोस्त विशाल ददलानी के ट्वीट से यदि जैन समुदाय के दिलों को दुख पहुंचा हो तो वे क्षमा मांगते हैं। 

वहीं विशाल ददलानी ने भी ट्विटर पर क्षमा मांगते हुए अपनी सफाई में कहा है कि वे किसी को आहत नहीं करना चाहते थे। बल्कि उनका इतना कहना था कि राजनीति में धर्म का मिश्रण नहीं होना चाहिए।

 

 


क्या है विवाद

vishal dadalani made controversial comment on jain monk tarun sagar and he left politics
असल में जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने हरियाणा विधानसभा को संबोधित किया था जिसके बाद विशाल डडलानी ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग खुद कपड़े नहीं पहनते वो बता रहे हैं कि महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए। 

डडलानी ने ये भी कहा कि यदि आप ऐसे लोगों को वोट देते हैं तो ऐसी ही बेहूदा बकवास को बढ़ावा देते हैं। ये अच्छे दिन नहीं नो कच्छे दिन की शुरुआत है और कुछ नहीं।

विशाल के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर डडलानी की आलोचना शुरु हो गई जिसके बाद उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। 
 

 

 

क्यों किया राजनीति से संन्यास का फैसला

vishal dadalani made controversial comment on jain monk tarun sagar and he left politics

विवाद बढ़ता देख खुद केजरीवाल को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वो जैन मुनि का सम्मान करते हैं लेकिन जो भी लोग उनके खिलाफ ऐसे शब्दों को इस्तेमाल करते हैं उन्हें जुबान बंद रखनी चाहिए।

केजरीवाल के बाद दिल्ली सरकार के स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी ट्वीट कर लिखा कि जैन समुदाय की भावनाएं आहत होने के लिए वो खुद विशाल डडलानी की तरफ से माफी मांगते हैं।

इन दोनों ट्वीट को रिट्वीट करते हुए विशाल ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन से माफी मांगते हुए लिखा कि उनकी वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं जिसके बाद मैंने सक्रिय राजनीति से अलग होने का फैसला किया है।
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed