Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Virendra Sachdeva replied to Atishi on Mahila Samridhi Yojana

महिला समृद्धि योजना: 'हम हर वादा पूरा करेंगे, उन्हें कानूनी प्रक्रिया के बारे में...'; आतिशी को भाजपा का जवाब

Sun, 09 Mar 2025 02:01 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Mar 2025 02:01 PM IST
विज्ञापन
Virendra Sachdeva replied to Atishi on Mahila Samridhi Yojana
वीरेंद्र सचदेवा और आतिशी - फोटो : एएनआई

दिल्ली की महिला समृद्धि योजना पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी। वहीं, आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरना में लगी है।

विज्ञापन


दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को दिल्ली की सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। लेकिन कल क्या हुआ? कल की कैबिनेट मीटिंग में पैसे देना तो दूर, यह भी तय नहीं किया गया कि कौन पात्र होगा और पंजीकरण कब से शुरू होगा। कल सिर्फ एक कमेटी बनाई गई। सबको पता है कि जब किसी चीज को ठंडे बस्ते में डालना होता है, तो कमेटी बना दी जाती है। यही भाजपा ने किया है।"
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के बयान पर कहा, "दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बार-बार आतिशी को कार्यवाहक मुख्यमंत्री कहा। मुझे आतिशी के बयान में निराशा और हताशा ज्यादा नजर आ रही है, वे खुद एक संवैधानिक पद पर रही हैं, उन्हें कुछ कानूनी प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए। किसी भी योजना के लिए बजट स्वीकृत होना जरूरी है, जिसके लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है। हमने कल वह काम किया, इसके लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए। हमारी प्रतिबद्धता है कि हम हर वादा पूरा करेंगे।"   
विज्ञापन
विज्ञापन


AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "प्रधानमंत्री की बात बहुत वजन वाली बात होती है। एक प्रधानमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च से पहले महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे। किसी के खाते में पैसे नहीं आए। दूसरा वादा था कि महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा और होली, दीवाली पर मुफ्त मिलेगा, 5 दिन बाद होली है, अब ये न करें कि होली के दिन भी कमेटी बना दें कि यह कमेटी तय करेगी कि किसे, कौनसी होली पर पैसे मिलेंगे। पंजाब में हमने कभी नहीं कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में यह होगा या 8 मार्च को होगा, तारीख तो प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों को दी थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed