फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Virendra Sachdeva attacked Arvind Kejriwal

Delhi: वीरेंद्र सचदेवा बोले- केजरीवाल दिल्ली में क्यों नहीं दे रहे 300 यूनिट बिजली मुफ्त

Mon, 21 Aug 2023 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Aug 2023 05:06 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उत्तराखंड से शुरू होकर गुजरात, गोवा, कर्नाटक और अब छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि दिल्ली के सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त क्यों नहीं दे रहे हैं। केवल 200 यूनिट बिजली मुफ्त देकर अन्य राज्यों में क्यों झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Virendra Sachdeva attacked Arvind Kejriwal
वीरेंद्र सचदेवा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता को बताएं कि वह जो चुनावी वादे कर रहे हैं, उनमें से कितने दिल्ली में लागू कर पाए हैं। उत्तराखंड से शुरू होकर गुजरात, गोवा, कर्नाटक और अब छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं। तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, सभी वयस्क महिलाओं के लिए 1000 रुपये, मुफ्त परीक्षण, दवा, नए अस्पतालों के साथ ऑपरेशन, अस्थायी और तदर्थ कर्मचारियों का नियमितीकरण और संविदा नौकरियों की समाप्ति का ढोल पीट रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि दिल्ली के सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त क्यों नहीं दे रहे हैं। केवल 200 यूनिट बिजली मुफ्त देकर अन्य राज्यों में क्यों झूठ बोल रहे हैं। केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोई बेरोजगारी भत्ता नहीं देती न ही महिलाओं को कोई वजीफा देती है। आठ वर्षों के दौरान दिल्ली सचिवालय के एक भी कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा दिल्ली सरकार के कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों में तैनात सफाईकर्मी, गार्ड, नर्सिंग स्टाफ, डेटा ऑपरेटर और शिक्षक जैसी कई सेवाएं भी अनुबंधित कंपनियों के माध्यम से ली जाती हैं। यहां तक कि दिल्ली की बस सेवा भी निजी क्लस्टर बसों पर निर्भर है। उन्होंने सिर्फ सपनों का गारंटी कार्ड बनाया है, जिसे वह दिल्ली में पूरी तरह से लागू किए बिना पूरे देश में बेचने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए वे जिन राज्यों में भी गए हैं, वहां की जनता ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed