फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   virender sehwag apply to join delhi government Sports promotion plan

यहां नई पारी की शुरूआत कर सकते हैं वीरेन्द्र सहवाग, ये है योजना

Thu, 24 May 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 May 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag apply to join delhi government Sports promotion plan
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग, वाइचुंग भूटिया, विजय दहिया जैसी खेल जगत की नामचीन हस्तियों समेत 253 अकादमी, क्लब या प्रशिक्षकों ने दिल्ली सरकार की बच्चों की खेल योजना में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


इसमें से पहले फेज में 99 आवेदकों को उनकी पहली वरीयता से मैच करने वाले 85 स्कूलों का खेल मैदान अलाट भी कर दिया गया है। 

दिल्ली सरकार के मुताबिक, स्कूल का प्ले ग्राउंड आवंटियों के पास दो साल तक रहेगा। वहीं, आवेदकों की दूसरी व तीसरी वरीयता वाले स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की है योजना

virender sehwag apply to join delhi government Sports promotion plan
demo pic

दरअसल, दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के समग्र विकास व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत अकादमी, क्लब या प्रशिक्षकों को स्कूलों के प्लेग्राउंड दिए जा रहे हैं। 

इसमें स्कूल के छात्रों को खेलों का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाना है। उन्हें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, मुक्केबाजी, शतरंज, क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, जूडो, कब्बडी, कराटे, खो-खो, रग्बी, शूटिंग, स्कवैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबाल और कुश्ती जैसे खेल सिखाए जाएंगे। पूरा प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed