{"_id":"67fcaf650f68e0506e02439b","slug":"viral-video-principal-of-adu-college-smeared-cow-dung-on-the-classroom-wall-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: डीयू के एक कॉलेज की प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, क्लासरूम की दीवार पर लीपा गोबर; बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: डीयू के एक कॉलेज की प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, क्लासरूम की दीवार पर लीपा गोबर; बताई वजह
Mon, 14 Apr 2025 12:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:18 PM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज की प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गर्मी से राहत पाने के लिए देसी तरीका अपनाया है। वायरल वीडियो लक्ष्मीबाई कॉलेज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
क्लासरूम की दीवार पर गोबर लीप रहीं एक कॉलेज की प्रिंसिपल
- फोटो : X/@mushaiyada95080
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीन एक कॉलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में इसी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला नजर आ रही हैं, जो क्लासरूम की दीवारों पर गोबर लीप रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
यह दिल्ली युनिवर्सिटी के एक College की Pricipal हैं। एक क्लास रूम की दिवालों पर गाय के गोबर का लेप लगा रही हैं
विज्ञापन विज्ञापन
यह प्रिंसिपल महोदया पढ़ लिख कर भी गोबर ही रह गई pic.twitter.com/9Lrha8tvGW— Mushaiyada Khan (@mushaiyada95080) April 14, 2025
रिपोर्ट में प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला ने बताया कि यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस अनोखे तरीके के बाद प्रिंसिपल सुर्खियों में हैं। क्लासरूम को ठंडा रखने के लिए ऐसा किया गया है।
ये भी पढ़ें: अब और होगा NDMC में सुधार: 311 मोबाइल एप होंगे AI से लैस, सुझावों और शिकायतों का तेजी से होगा समाधान
