{"_id":"5811f5ee4f1c1b2f77bc4a3f","slug":"viral-video-of-couple-gone-close-in-delhi-metro-finally-took-down-by-facebook-after-a-big-movement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में कपल का विवादित वीडियो हुआ वायरल, हंगामे के बाद फेसबुक ने इसे हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में कपल का विवादित वीडियो हुआ वायरल, हंगामे के बाद फेसबुक ने इसे हटाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
metro couple
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन दुख की बात तो ये है कि कभी-कभी हम सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले हम जिम्मेदारी को नहीं समझते और बिना किसी जवाबदेही के कुछ भी पोस्ट कर देते हैं।
विज्ञापन
16 अक्टूबर को भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक फेसबुक यूजर जिसका नाम सतियंत पी सिंह ठाकुर है उसने अपने फेसबुक वॉल पर दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे एक कपल का कथित अंतरंग वीडियो शेयर किया।
विज्ञापन
'उस वीडियो में उन्होंने कैप्शन दिया-ये हे डेल्ही मेट्रो। शर्म आती है ऐसे लोगो पे जो अपनी बेटी को थोड़ी सी शर्म भी नहीं सिखाती और कहती है लडकिया सुरक्षित नहीं है, ऐसे ही होता रहा तो वाकई डेल्ही में लड़कियां सुरक्षित नहीं रहेंगी। ये प्रीतमपुरा मेट्रो की विडीओ हे।'
विज्ञापन
यह वीडियो मेट्रो में बनाया गया और सोशल मीडिया पर बिना इस कपल की जानकारी के ही डाल दिया। यह वीडियो पोस्ट होने के बाद जल्द ही वायरल हो गया और इस पर कई बेहद भद्दे कमेंट्स आए। वैसे बता दें कि इस वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं था, जिसपर कोई आपत्ति जताई जाए। इस वीडियो में मौजूद कपल एक-दूसरे पर हाथ रखे हुए थे और बीच-बीच में दोनों कानों के पास जाकर बातें कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर महिला के लिए हुई भद्दी टिप्पणियां
fb
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय कथित भारतीय संस्कृति के रक्षकों ने एक बार भी इस कपल पर कुछ कहने से पहले सोचा नहीं। खासतौर से वीडियो में दिख रही महिला पर तो ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं जो किसी भी सभ्य समाज में नहीं की जानी चाहिए।
हालांकि ऐसे कथित संस्कारी लोगों की भीड़ में ही एक ऐसा फेसबुक यूजर भी था, जिसने इस वीडियो को वायरल होता पाया तो उसे ये बात नागवार गुजरी और उसने फेसबुक को इसकी रिपोर्ट करने की सोची ताकि उक्त वीडियो को फेसबुक से हटाया जा सके। इस शख्स का नाम तरुण है, वह एक पत्रकार है।
अंग्रेजी वेबसाइट डेली ओ के मुताबित तरुण के रिपोर्ट किए जाने के चंद घंटों बाद ही फेसबुक ने एक्शन लेते हुए उक्त वायरल वीडियो को फेसबुक से हटा दिया। यह वाकई में एक सकारात्मक पहल है कि कोई दूसरा शख्स एक गैरजिम्मेदार आदमी की गलती को सुधारने के लिए आगे आया। इस तरह तरुण की मुहिम ने असर किया और उसकी मेहनत रंग ला ही गई।