{"_id":"825f4153b5b9b8a498ae7ee79cbc7925","slug":"vip-numbers-online-auction-starts-from-today-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIP नंबरों की ऑनलाइन नीलामी आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIP नंबरों की ऑनलाइन नीलामी आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वीआईपी नंबर के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन विभाग शुक्रवार से ऐसे नंबरों की ऑनलाइन नीलामी शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल नजीब जंग ने इसके लिए बनाए गए पोर्टल का उद्घाटन किया। पहले दिन बोली के लिए कुल 140 नंबर उपलब्ध होंगे।
जिसकी सूची वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। परिवहन विभाग ने निलामी की जिम्मेदारी दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीआईडीसी) को दी है।
कोई भी कर सकता है आवेदन
ऑनलाइन नीलामी में शामिल होने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग की बेवसाइट पर जाकर नीलामी के लिंक पर क्लिक करना होगा। वहां जाकर नीलामी में शामिल होकर सबसे पहले अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद यूनीक एकनॉलेजमेंट नंबर (यूएएन) दिया जाएगा। नीलामी में शामिल होने के लिए खरीददार को पंजीकरण के लिए आठ दिन का समय मिलेगा। इसी दौरान उसे जिस नंबर के लिए बोली लगाना है उसकी न्यूनतम मूल्य का डिमांड ड्राफ्ट, डीटीआईडीसी के आईएसबीटी स्थित कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
पंजीकरण के बादबोली लगाने के लिए तीन दिन का समय मिलेगा। सफल बोलीदाता को 10 दिनों के भीतर बोली की राशि को डीटीआईडीसी में जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने की सूरत में जमा आरक्षित मूल्य राशि जब्त कर ली जाएगी।
आवंटन पत्र की वैधता वाहन के पंजीकरण के लिए 90 दिनों की अवधि के लिए होगी। एक व्यक्ति पंजीकरण की एक यूएएन के साथ दस नंबरों के लिए बोली लगा सकता है। विभाग ने पंजीकरण नंबर की ई-नीलामी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23865600 और 011-23865601 को भी जारी किया है।
चार श्रेणी और उनकी कीमतें
नंबर.....निर्धारित कीमत
0001.....5 लाख रुपये
0002 से 0009.....3 लाख रुपये
0010 से 0099, 0786, 1000,1111, 7777 तथा 9999.....2 लाख रुपए
0100, 0111, 0200, 0222, 0300, 0300, 0333, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 2000, 2222, 3000, 3333, 4000, 4444, 5000, 5555, 6000, 6666, 7000, 8000, 8888, 9000, 0101, 0108, 1008 और 1313.....1 लाख