{"_id":"5e3d75de8ebc3ee60b3cadab","slug":"violation-of-the-code-of-conduct-on-social-media-in-delhi-elections-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव : सोशल मीडिया पर हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन, चार मैसेज और एक वीडियो मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव : सोशल मीडिया पर हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन, चार मैसेज और एक वीडियो मिली
Fri, 07 Feb 2020 08:06 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। दिल्ली पुलिस को आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले चार मैसेज व एक वीडियो मिली है। पुलिस की साइबर सेल के नोडल ऑफिसर अन्येश राय ने बताया कि आपत्तिजनक मैसेज व वीडियो को ब्लॉक करने के लिए व्हॉट्सएप को पत्र लिख दिया गया है। हालांकि शुक्रवार शाम तक किसी नेता की व्यक्तिगत शिकायत नहीं मिली थी।
नोडल ऑफिसर अन्येश राय ने बताया कि मैसेज व वीडियो की शिकायत 4 व 5 फरवरी को मिलीं। पुलिस को ये मैसेज व वीडियो मिले हैं। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला वीडियो एक ही है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति को कुछ लोग पीट रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस वीडियो से जहां आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है, वहीं धार्मिक उन्माद फैलाने वाला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये वीडियो पिछले वर्ष गर्मी के दिनों का है। इस वीडियो को ब्लॉक करने के लिए व्हॉट्सएप को पत्र लिख दिया गया है।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले चार मैसेज मिले हैं। एक मैसेज में किसी ने फेसबुक पर पोस्ट डाली है। पोस्ट के जवाब में अपशब्द लिखे गए हैं। इसकी शिकायत की गई है। दूसरे मैसेज में एक प्रत्याशी लोगों से कह रहा है कि उसे भगवान का आशीर्वाद दीजिए और उसे विजय बनाइए। इस मैसेज को भी सोशल मीडिया से हटाने के लिए पत्र लिख दिया गया है। नोडल ऑफिसर अन्येश राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखी जा रही है।