{"_id":"58f4b6194f1c1ba3464706cd","slug":"villagers-in-trouble-after-night-bus-service-stopped-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि बस सेवा बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि बस सेवा बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार गांवों और कस्बों को शहरी क्षेत्र से सीधा जोड़ने के लिए जिन रूटों पर बसों को परमिट दी गई थी, वहां बसें नहीं चल रही हैं। इस मामले में रोडवेज अधिकारियों को शिकायत प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज चालक संघ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत रोडवेज जीएम के अलावा जिला उपायुक्त से भी करने की तैयारी में है। रोडवेज चालक संघ के डिपो प्रधान चांद सिंह का कहना है कि बुधवार को संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हरदीप सिंह से मिलकर इसकी शिकायत करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्रालय को भी इससे अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार गांव व कस्बों को शहर से जोड़ने के लिए बसों को परमिट जारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर उन रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
मनमाने तरीके से मनमाने रूटों पर बसें चल रही हैं। रात्रिकालीन बस सेवा नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। रात्रि सेवा के पूरी तरह से ठप होने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। फिलहाल अभी सिर्फ फर्रूखनगर तक रात में एक बस चलती है।