फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers get angry after buffalo theft

भैंसों की चोरी पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़का

Tue, 05 Aug 2014 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 05 Aug 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers get angry after buffalo theft

गुड़गांव में ग्रामीण इलाकों से लगातार पशुओं (भैंस) के चोरी होने के मामले सामने आने के बाद सोमवार को इसका परिणाम सामने आ गया। देररात दरबारीपुर गांव में पांच पशुओं के चोरी होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गुड़गांव-अलवर मार्ग जाम कर दिया। सुबह पीक आवर्स में सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीण सड़क के दोनों तरफ खड़े होने से भीषण जाम लग गया।

विज्ञापन


एक लाख से ज्यादा वाहन जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों के गुस्से की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पैर फुल गए और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत किया। जिसके बाद ग्रामीण हटे।
विज्ञापन


रविवार रात दो बजे दरबारीपुर गांव से पांच पशु चोरी हो गए थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जब इसकी सूचना लगी तो उनका गुस्सा बढ़ गया। सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीण इकट्ठा होकर टी-प्वाइंट पर खड़े हो गए। गुस्साए ग्रामीणों में महिलाओं ने दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोकते हुए बीच सड़क पर भी बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे दिल्ली-अलवर मार्ग के दोनों तरफ के वाहनों के पहियों पर ब्रेक लग गया। पीक आवर्स में दो किमी तक जाम लगने की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसीपी ममता खरब और एसीपी सुरेंद्र सिंह समेत पांच इंस्पेक्टर समेत दो दर्जन से ज्याद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जाम खुलवाने की कोशिश करने लग गए।

पुलिस कार्रवाई को देख ग्रामीणों को गुस्सा भड़क गया। उन्होंने किसी भी शर्त पर जाम न खोलने की चेतावनी दे दी। इसके बाद हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस टीम पीछे हट गई। एसीपी ने ग्रामीणों के साथ बैठकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे से ज्यादा चली गहमागहमी के बाद ग्रामीण शांत हुए।

गुड़गांव तक दिखा जाम का असर
ग्रामीणों के सड़क पर उतरने का गुड़गांव में असर दिखाई दिया। सुबह 11 बजे राजीव चौक, सुभाष चौक समेत सोहना रोड पर वाहनों के लंबे जाम चलते एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन भी जाम हो गई। जिसके बाद वाहनों को मेदांता मेडिसिटी के रास्ते डायवर्ट किया गया। दोपहर बाद तक ऐसी स्थिति बनी रही।


कई गाड़ियों में तेल खत्म हो गया
घंटों जाम में पेट्रोल फूंकने के बाद कई गाड़ियों में पेट्रोल/डीजल खत्म होने से परेशानी बढ़ गई। वाटिका सिटी चौक पर कई गाड़ियां बीच रास्ते पर खड़ी हो गई जिससे पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed