फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers block MB Road after cattle remains found in Delhi

Delhi: मवेशियों के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने एमबी रोड पर लगाया जाम, कहा- हुई है गोकशी

Sat, 02 Dec 2023 09:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 02 Dec 2023 09:56 PM IST
सार

दिल्ली में मवेशियों के अवशेष मिलने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर एमबी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Villagers block MB Road after cattle remains found in Delhi
delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी-तुगलकाबाद इलाके में शनिवार दोपहर मवेशियों के अवशेष मिलने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्टा हो गई। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर एमबी रोड जाम कर दिया। पुलिस को खबर मिली तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मवेशी के अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी। मवेशियों के अवशेष यहां कैसे आए, इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि दोपहर 12.20 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने महरौली-बदरपुर रोड पर जाम लगा दिया है। भीड़ का कहना है कि किसी ने मौके पर गोकशी करने के उसके अवशेष यहां छोड़ दिए हैं। खबर मिलते ही पुल प्रहलादपुर और गोविंदपुरी थाना पुलिस वहां पहुंच गई। जांच के बाद एरिया गोविंदपुरी थाने का मिला। तुगलकाबाद गांव के लोग वहां मौजूद थे। लोगों का कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को मनाया। बाद में रास्ता खुलवा दिया। करीब डेढ़ घंटे एमबी रोड के दोनो केरिजवे बंद रहे।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल नहीं पता चल पाया है कि अवशेष किसी मवेशी के हैं। छानबीन के बाद मामला साफ होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed