{"_id":"5c5ce521bdec22738e36af03","slug":"villagers-bind-their-cows-in-primary-school-at-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में लावारिस गायों को किया बंद, बच्चे घर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में लावारिस गायों को किया बंद, बच्चे घर भागे
Fri, 08 Feb 2019 07:40 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
cows in school (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर के अमरपुर गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में लावारिस गायों को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे पशुओं को देख घर भाग गए। स्कूल में पूरे दिन पढ़ाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि लावारिस गाय व पशु उनकी फसल बर्बाद कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। बृहस्पतिवार को अमरपुर गांव के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर गांव के जंगल से सैकड़ों लावारिस पशुओं को पकड़कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
पशुओं की संख्या देखकर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे डर के चलते वहां से अपने घरों की भाग निकले। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में पशुओं के बंद करने से बच्चों की जान को भी खतरा हो गया था। जिसके डर के चलते उनके बच्चे विद्यालय से भाग आए।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम प्रधान रविंद्र नागर का कहना है कि लावारिस पशुओं ने उनके गांव के किसानों की फसल को नष्ट कर दिया है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एकत्रित होकर एक पंचायत के बाद सभी पशुओं को पकड़कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। उनका आरोप है कि सूचना के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे है। जिसके चलते ग्रामीणों में गुस्सा है। उनका आरोप है कि जब तक पशुओं को यहां से नहीं ले जाया जाएगा। तब उन्हें विद्यालय में ही बंद रखा जाएगा।