फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers beat up JE who went to cut electricity connection in Bulandshahr

39,979 रुपये का बकाया बिल: बिजली कनेक्शन काटने गए जेई तो ग्रामीणों ने की मारपीट, जान बचाकर भागे; देखें वीडियो

Wed, 16 Jul 2025 06:44 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा जंक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा जंक्शन Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Jul 2025 06:44 PM IST
सार

बुलंदशर जिले में बकाया बिल जमा नहीं करने पर जेई व अन्य कर्मचारी कनेक्शन काटने गए थे। ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की। जेई ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Villagers beat up JE who went to cut electricity connection in Bulandshahr
जेई से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टैना गोसपुर गांव में बुधवार दोपहर बकाया बिल जमा नहीं करने पर जेई व अन्य कर्मचारी कनेक्शन काटने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेई ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन




अवर अभियंता हृदय शंकर प्रजापति ने बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र नंबर पांच पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह बकाया वसूली के लिए टैना गोसपुर गांव में गए थे। एक उपभोक्ता पर 39,979 रुपये का बकाया था। उपभोक्ता से बकाया जमा करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर लाइनमैन से उपभोक्ता का कनेक्शन काटने के लिए कहा गया। इस बात पर उपभोक्ता व उसका बेटा भड़क गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। अन्य ग्रामीण भी उनके पक्ष से आ गए। ऐसे में बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागे। अवर अभियंता ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed