फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vikrant arrested for plotting revenge for Prince murder

Delhi: प्रिंस हत्याकांड का बदला लेने की साजिश रच रहा विक्रांत गिरफ्तार, गिरोह के शूटर मेंटल ने संभाल रखी थी कम

Thu, 27 Apr 2023 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

तिहाड़ जेल में प्रिंस की अत्तातुर रहमान उर्फ अत्ता ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 14 अप्रैल को हत्या कर दी थी। प्रिंस गिरोह ने नंदू गिरोह से हाथ मिला लिया था और इलाके बंटवारा कर लिया था। वह रोहित चौधरी गिरोह के कई सदस्यों की हत्या की जा रही है। 

विज्ञापन
Vikrant arrested for plotting revenge for Prince murder
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रिंस हत्याकांड के बाद गिरोह के सरगना विक्रांत उर्फ मेंटल को गिरफ्तार कर लिया है। विक्रांत तिहाड़ जेल में प्रिंस तेवतिया की हत्या की बदला लेने के लिए विरोधी रोहित चौधरी गिरोह के बदमाशों की हत्या करने की साजिश रच रहा था। प्रिंस की हत्या के बाद उसने गिरोह की कमान संभाल ली थी। पुलिस हत्या व रंगदारी के दो मामलों समेत तीन केसों में इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने इसके पास से दो स्वचालित पिस्टल, तीन कट्टे, 16 कारतूस और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन

 

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि विक्रांत ने साथी प्रिंस, हरीकिशन, हनी रावत व अन्य के साथ मिलकर वजीराबाद निवासी राकेश चौहान की प्रॉपर्टी विवाद में जून, 20 में हत्या कर दी थी। विक्रांत ने साथियों के साथ प्रिंस तेवतिया के कहने पर रंगदारी के लिए दक्ष पर फायरिंग कर दी थी। दोनों ही मामलों में सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। विक्रांत तभी से फरार था। विक्रांत प्रिंस गिरोह का लंबे समय से जुड़ा है।

विज्ञापन

 

तिहाड़ जेल में प्रिंस की अत्तातुर रहमान उर्फ अत्ता ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 14 अप्रैल को हत्या कर दी थी। प्रिंस गिरोह ने नंदू गिरोह से हाथ मिला लिया था और इलाके बंटवारा कर लिया था। वह रोहित चौधरी गिरोह के कई सदस्यों की हत्या की जा रही है। नंदू गिरोह का सदस्य इसे हथियार देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गैंगस्टर को पुलिस ने घेराबंदी कर ऐसे पकड़ा-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिहाड़ में प्रिंस की हत्या के बाद दिल्ली-एनसीआर में गैंगवार की आशंका बढ़ गई थी। इसे देखते हुए शाखा की एजीएस के एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर गुलशन, एसआई सचिन गुलिया व हवलदार की विशेष टीम गठित की गई। 

 

पुलिस टीम को पता लगा कि विक्रांत प्रिंस की हत्या का बदला लेने की फिराक में है और जल्दी-जल्दी अपना ठिकाना बदल रहा है। एसीपी नरेश कुमार व कृष्ण कुमार की टीम ने बिजवासन-नजफगढ़ रोड पर घेराबंदी कर संगम विहार निवासी विक्रांत उर्फ पिंटू उर्फ मेंटल (25 )से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सात से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed