{"_id":"5f06dd4e8ebc3e637122ce25","slug":"vikas-dubey-might-be-corona-positive-as-his-relative-shravan-mishra-arrested-in-faridabad-tested-covid-19-positive-many-more-likely-to-infect","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey News: विकास दुबे हो सकता है कोरोना संक्रमित, फरीदाबाद में गिरफ्तार रिश्तेदार श्रवण की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey News: विकास दुबे हो सकता है कोरोना संक्रमित, फरीदाबाद में गिरफ्तार रिश्तेदार श्रवण की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Thu, 09 Jul 2020 02:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : ani
कानपुर एनकाउंटर के लगभग एक हफ्ते बाद आज पांच लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस बीच यह आशंका है कि विकास दुबे कोरोना पॉजिटिव हो सकता है। ऐसी संभावना इसलिए है क्योंकि उसके रिश्तेदार श्रवण मिश्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
श्रवण मिश्रा वही रिश्तेदार है, जो फरीदाबाद में रहता है और जिसके घर एक दिन विकास दुबे रुका था और फरार होकर उज्जैन पहुंचा। श्रवण मिश्रा और उनका बेटा अंकुर इस समय विकास को पनाह देने के आरोप में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने विकास को वहां देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद उसने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीन लोगों में विकास का साथी प्रभात मिश्रा और रिश्तेदार श्रवण मिश्रा और अंकुर मिश्रा हैं। प्रभात को ट्रांजिट रिमांड पर यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया था, जिसे आज सुबह यूपी ले जाते वक्त पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली मार दी। इसमें प्रभात की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं जेल भेजने से पहले श्रवण व अंकुर की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें श्रवण की बुधवार देर शाम को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यही वजह है कि माना जा रहा है कि विकास दुबे व गिरफ्तार श्रवण के संपर्क में आने वाले दर्जनों लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।