फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vikas Dubey Encounter news update UP Police deployed in Noida Film city

नोएडा: फिल्म सिटी के बाहर भारी फोर्स तैनात, मीडिया के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है विकास दुबे

Wed, 08 Jul 2020 08:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 08 Jul 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter news update UP Police deployed in Noida Film city
विकास दुबे - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को दिल्ली एनसीआर में देखे जाने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है। इसी बीच खबर आई है कि दिल्ली से सटे नोएडा के फिल्म सिटी में उत्तर प्रदेश पुलिस की भारी फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन


इसी जगह पर सभी न्यूज चैनलों के मुख्यालय हैं। शाम से ही पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और यहां से आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चर्चा है कि पांच लाख का इनामी मीडिया के माध्यम से आत्मसमर्पण कर सकता है। इसीलिए पुलिस फिल्म सिटी के बाहर बड़ी संख्या में तैनात है।

इससे पहले फरीदाबाद में ठहरा था विकास दुबे
मालूम हो कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे के फरीदाबाद में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसके एक बॉडीगार्ड प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा और दूर के रिश्तेदार पिता-पुत्र श्रवण मिश्रा और अंकुर मिश्रा को धर दबोचा है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार 9एमएम पिस्टल और 45 कारतूस बरामद किए हैं। इनमें दो पिस्टल कानपुर पुलिस से मुठभेड़ के दौरान विकास और उसके गुर्गों ने लूटी थीं।

एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को उन्हें विकास दुबे और उनके गुर्गों के बड़खल मोड़ स्थित ओयो गेस्ट हाउस में छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर पुलिस ने अपनी क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ होटल को घेर लिया। 


हालांकि तब तक होटल में ठहरे विकास दुबे और प्रभात वहां से चेकआउट करके जा चुके थे। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें विकास दुबे नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed