मुख्य सचिव बवाल: विजेंद्र गुप्ता का आरोप- 'घटना एक सोची समझी साजिश थी', ये दिए तर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर अधिकारियों के साथ मारपीट एवं बदतमीजी की जा रही है।
सोमवार की रात भी आप विधायकों ने मुख्यमंत्री निवास पर उनके इशारे पर ही मुख्य सचिव से हाथापाई की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसे आप सरकार की प्रशासनिक व संवैधानिक विफलता करार दिया।
प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में अजय माकन ने कहा कि घटना के संबंध में मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही दोषी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।
उन्होंने उपराज्यपाल से भी मांग की कि वह इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करें और प्रशासनिक अधिकारियों में विश्वास का माहौल बनाएं।
घटना एक सोची समझी साजिश
नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री निवास पर आप विधायकों के मुख्य सचिव के साथ मारपीट के मामले में सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आप को अब सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और गाली गलौच की घटना प्रजातांत्रिक व्यवस्था को कलंकित करने वाली है।
आप विधायकों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में उनकी शह पर सरकार के सर्वोच्च अधिकारी पर हमला किया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी अपनी गलती मानने के बजाए मुख्य सचिव पर अनरगल आरोप लगाकर सारे मामले से ध्यान भटका रहे हैं।