फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vijay Shukla Was Arrested By Police For Allegedly Blackmailing BJP MLA Umesh Agarwal

विधायक ब्लैकमेलिंग मामला: 45 लाख के जुगाड़ के लिए रचा था षड्यंत्र, सामने आए कई और राज

Sat, 27 Jul 2019 06:14 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
Vijay Shukla Was Arrested By Police For Allegedly Blackmailing BJP MLA Umesh Agarwal
कथित पत्रकार विजय शुक्ला - फोटो : Amar Ujala

गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल से ब्लैकमेलिंग कर तीन करोड़ की रकम मांगने के मामले में पकड़े गए कथित पत्रकार विजय शुक्ला ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने अपने न्यूज पोर्टल के दफ्तर के लिए दुकान का सौदा कर रखा था। इसमें अगस्त के पहले सप्ताह में उसकी रजिस्ट्री होनी है।

विज्ञापन


रजिस्ट्री के लिए 45 लाख की रकम का इंतजाम करने के लिए आरोपी ने विधायक के डॉक्टरेट वीडियो तैयार कर ब्लैकमेलिंग का पूरा खेल रचा था। पुलिस के एक आला अधिकारियों के अनुसार इस मामले में कई और लोगों की भूमिका सामने आई है, जिसकी पुलिस पुष्टि कर रही है। शनिवार को रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस हाईप्रोफाइल मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली हरीनगर आश्रम स्थित दफ्तर और आवास से कंप्यूटर, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त कर लिया है। पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया कि हरीनगर में दफ्तर के लिए उसने दुकान का सौदा 70 लाख में तय किया था। इसके लिए समझौता पत्र के आधार पर 25 लाख रुपये पेमेंट कर दी जबकि 45 लाख रुपये बाकी थी। अगस्त के पहले सप्ताह में दुकान की रजिस्ट्री होनी है। इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं होने से आरोपी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने विधायक के खिलाफ कुछ विडियो क्लिप उपलब्ध कराई और उनके डॉक्टरेट विडियो बनाकर विधायक से सौदा करने कहा। बताया जा रहा है कि विधायक की ओर से कराई गई वैष्णों देवी यात्रा समेत विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोप से संबंधित कुछ दस्तावेज और वीडियो थे।

आरोपी ने कई लोगों के साथ मिलकर इन्हें इस तरीके से एडिट किया जिससे विधायक की छवि खराब हो। इसके लिए उसने दिल्ली दुष्कर्म से जुड़े मामले की एक खबर अपने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल के माध्यम से प्रसारित भी कर दी थी। उसने यह संदेश पहुंचाया कि विधायक के खिलाफ उसके पास ऐसे कई साक्ष्य और विडियो है जिससे उनके राजनैतिक करियर पर असर पड़ सकता है। 


पुलिस सूत्रों के मुताबिक योजना के तहत उसने विधायक के साथ मीटिंग कर उनसे तीन करोड़ की रकम की डिमांड कर डाली। इसके बावजूद जब बात नहीं बनी तो वह उन्हें लगातार ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की ओर से जिन लोगों के नाम लिए गए है पुलिस उनकी भूमिका भी जांच रही है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक आरोपी की रिमांड पूरी होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed