फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vijay shukla send jail in case of black mailing of mla

गुरुग्रामः विधायक को ब्लैकमेल कर तीन करोड़ मांगने वाला विजय शुक्ला गया जेल, पूछताछ जारी

Sat, 27 Jul 2019 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Jul 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
vijay shukla send jail in case of black mailing of mla
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल को डॉक्टरेट वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर तीन करोड़ की रकम मांगने वाले कथित पत्रकार विजय शुक्ला को रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि मुख्यारोपी से पूछताछ पूरी की जा चुकी है। 

विज्ञापन


चार दिन की रिमांड पर मुख्यारोपी कथित पत्रकार विजय शुक्ला ने बताया कि दिल्ली हरीनगर में अपने न्यूज पोर्टल के दफ्तर के लिए दुकान की रजिस्ट्री के लिए रकम के इंतजाम के लिए विधायक के खिलाफ साजिश रची। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसे यह वीडियो क्लिप किन लोगों ने उपलब्ध कराई। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी विजय शुक्ला के दफ्तर से मिले लैपटॉप, मोबाइल और कंप्यूटर हार्ड डिस्क से विधायक के खिलाफ बनाई गई झूठी खबरों को लेकर डाटा रिकवर करने में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की संलिप्तता के लिए पुलिस आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। इस दौरान जिन-जिन नंबरों से बातचीत की गई है उसका डाटा निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। बता दें कि 23 जुलाई को विधायक उमेश अग्रवाल की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर तीन करोड़ की रकम मांगने के आरोप में दिल्ली स्थित कथित पत्रकार विजय शुक्ला समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय शुक्ला को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed