फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vijay Goyal met the Chief Secretary to take strict action against stray dogs.

Delhi NCR News: लावारिस कुत्तों पर सख्ती के लिए मुख्य सचिव से मिले विजय गोयल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली में लावारिस कुत्तों पर सख्ती को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने मुख्य सचिव राजीव वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद उनके पालन में गंभीर लापरवाही हो रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। गोयल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाकर शेल्टर होम में रखने और आक्रामक कुत्तों को वापस न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद इन नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। गोयल ने दिल्ली नगर निगम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एमसीडी ने अभी तक पर्याप्त शेल्टर होम नहीं बनाए हैं। उन्होंने एमसीडी की 311 एप को अप्रभावी बताते हुए उसके प्रचार-प्रसार की कमी पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed