फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vijay goel digs at kejriwal for alleging evm tampering in mcd election

मोदी के मंत्री का हमला- 'शुरू करो EVM बहाना लेके ड्रामा क्वीन केजरीवाल का नाम'

Mon, 24 Apr 2017 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
vijay goel digs at kejriwal for alleging evm tampering in mcd election
- फोटो : pti

जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में मिली हार और कल एमसीडी चुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम पर सवाल उठाए उससे उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में केंद्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने अपने ट्वीट के माध्यम से अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की। विजय गोयल ने ट्वीट किया, 'बै‌ठे-बैठे क्या करें करना है कुछ काम, शुरु करो ईवीएम बहाना लेके #ड्रामा क्वीन केजरीवाल का नाम।'
विज्ञापन


उन्होंने अगला ट्वीट किया कि, खांसने और प्रजातांत्रिक संस्थाओं और कार्यों को दोष देने की बजाय बेहतर होगा कि आप चुनाव लड़ें जो आपके सेल्फिश हितों को सूट करते हैं।


इसके बाद गोयल ने ट्वीट कर कहा, 'ओह नो नॉट अगेन! जाओ जाओ जल्दी जाओ डॉक्टर को बुलाओ, नब्ज दिखाओ केजरीवाल का हाल बताओ, उनका ईवीएम बुखार फिर से शुरु हो गया है।'

केजरीवाल ने लगाए ईवीएम पर ये आरोप

vijay goel digs at kejriwal for alleging evm tampering in mcd election
केजरीवाल - फोटो : pti

दिल्ली नगर निगम चुनावों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राज्य चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है। ईवीएम खराब होने की शिकायतों के बीच केजरीवाल ने सवाल किया कि चुनाव आयोग इस बारे में क्या कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पर्चियां लेकर जाने वाले मतदाताओं को भी वोट नहीं डालने दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि पूरी दिल्ली से ईवीएम खराब होने की सूचना आ रही है।

पर्चियां होने के बाद भी लोगों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा। इस बारे में राज्य चुनाव आयोग कर क्या रहा है?  दूसरी तरफ वोट देने के बाद मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं कि बड़ी संख्या में बाहर निकलें और चिकनगुनिया एवं डेंगू मुक्त दिल्ली बनाने के लिए वोट डालें। चुनावी नतीजों पर केजरीवाल का कहना है कि काउंटिंग के दिन इसे बुधवार को देखा जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed