फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vihan kidnapping case : this is how police made strategy to arrest kidnappers

विहान किडनैपिंग मामला : मासूम को छुड़वाने के लिए पुलिस ने बनाई ये स्ट्रैटेजी, उगलवाया पूरा सच

Wed, 07 Feb 2018 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Feb 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
vihan kidnapping case : this is how police made strategy to arrest kidnappers
vihan gupta - फोटो : G. pal

12 दिन तक दहशत और खौफ के साये में रहे साढ़े चार साल के विहान को सोमवार रात दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करवा लिया।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस से पूर्व 25 जनवरी को जीटीबी एंक्लेव से 60 लाख रुपये की फिरौती के लिए विहान को अगवा कर लिया गया था। मासूम को मुक्त करवाने के लिए गाजियाबाद-साहिबाबाद स्थित शालीमार सिटी में हुई मुठभेड़ के दौरान अपराध शाखा व कमांडो कार्रवाई में एक बदमाश मौके पर ही ढेर हो गया, जबकि दूसरे बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


बदमाशों की ओर से चली पांच गोलियोें में से तीन, दो पुलिसकर्मियों को लगी, लेकिन बुलेटप्रफ जैकेट से उनकी जान बच गई। पुलिस ने दो बदमाशों को काबू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बस से चालक को गोली मारकर अगवा किया था

vihan kidnapping case : this is how police made strategy to arrest kidnappers
vihan gupta - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त आर.पी उपाध्याय ने बताया कि 25 जनवरी को बदमाशों ने न्यू मॉर्डन शाहदरा निवासी विहान पुत्र सन्नी गुप्ता को स्कूल बस से चालक को गोली मारकर अगवा कर लिया था।

जीटीबी एंक्लेव थाने में मामला दर्ज कर दिल्ली पुलिस की तमाम एजेंसियां मासूम की तलाश मेें जुटीं थीं। गत 28 जनवरी की रात 12.30 बजे बदमाशों ने लड़की की आवाज में कॉल कर 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि हाल में परिवार ने एक प्रॉपर्टी को डील किया था, जिसके करीब 57 लाख रुपये उनके पास आए थे। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली। 

बदमाशों तक यूं पहुंची पुलिस

vihan kidnapping case : this is how police made strategy to arrest kidnappers
vihan gupta - फोटो : G. pal

जांच के दौरान पता चला कि गोकुलपुरी इलाके के कुछ लोगों ने मासूम को अगवा कर रखा हुआ है। चार दिन तक कड़ी नजर रखने के बाद सोमवार रात करीब 11.40 बजे खाना ले जाते हुए एक बदमाश नितिन(28) को दबोच लिया गया।

उसने बताया कि मासूम को शालीमार सिटी के फ्लैट में पांचवीं मंजिल पर छुपाकर रखा गया है। वहां रवि(24)और पंकज उर्फ सिंह साहेब(21) नामक बदमाशों के पास हथियार भी हैं।

खबर मिलते ही खुद संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार, डीसीपी डॉ.राम गोपाल नायक, जॉय टिर्की समेत कई एसीपी मौके पर पहुंच गए और अपराध शाखा के कमांडो को भी बुला लिया गया। 

डरा..सहमा बैड के नीचे छुपा था मासूम

vihan kidnapping case : this is how police made strategy to arrest kidnappers
रेहान की फाइल फोटो

नितिन को लेकर रात करीब 12.40 बजे पुलिस की टीम फ्लैट पर पहुंची। नितिन ने जैसे ही दरवाजा खटखटाया शक होते पंकज ने दरवाजा बंद कर दिया।

बदमाश अंदर से विहान को गोली मारने की धमकी देने लगे। कमांडो व इंस्पेक्टर विनय त्यागी और एसीपी राजेश कुमार ने दरवाजा तोड़ दिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक गोली रवि की गर्दन में लगी, जबकि पंकज की जांघ में गोली लगी। विहान अंदर वाले कमरे में बेड के नीचे डरा, सहमा छुपा था। घायल रवि व पंकज को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां रवि की कुछ ही देर में मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed