{"_id":"67fdd697432e75bb5a0203c8","slug":"vigilance-branch-arrested-delhi-police-asi-while-taking-bribe-two-lakhs-2025-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर बनाने के नाम पर रिश्वत: दिल्ली पुलिस का ASI गिरफ्तार, थाना SHO देता स्पेशल डिस्काउंट; आठ लाख की थी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बनाने के नाम पर रिश्वत: दिल्ली पुलिस का ASI गिरफ्तार, थाना SHO देता स्पेशल डिस्काउंट; आठ लाख की थी डिमांड
Tue, 15 Apr 2025 09:21 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:21 AM IST
सार
दिल्ली में विजिलेंस ब्रांच की टीम ने पुलिस के एक एएसआई सुदेश को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एएसआई के सिर पर मॉडल टाउन थाना एसएचओ का हाथ बताया जा रहा है। गलियों में घर की मरम्मत पर भी पुलिस के सिपाही पैसे लेने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने एक दिल्ली पुलिस के एएसआई को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। मॉडल टाउन थाने में तैनात एएसआई सुदेश को 2,00,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस मामले में मॉडल टाउन थाने के थानाध्यक्ष पवन मीणा की भी भूमिका सामने आ रही है। हालांकि, जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थानाध्यक्ष पवन मीणा कल यानि सोमवार को दोपहर बाद परमिशन लेकर छुट्टी पर गए थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में रहने वाले दिल्ली पुलिस के 68 भर्ती है। रिटायर इंस्पेक्टर अपने घर की मरम्मत करवा रहे थे। मरम्मत कराने की एवज में 8 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने विशेष डिस्काउंट देते हुए रकम को आधा कर दिया था। इस रकम को एएसआई जब लेने पहुंचा तो विजिलेंस ब्रांच ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उत्तर पश्चिम जिला डीसीपी भीष्म सिंह ने कहा है कि आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।