फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   view pics of shivam mavi's family celebrating the victory

PICS: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के साथ चमक उठे नोएडा के मावी, घरवालों ने मनाया जश्न

Sun, 04 Feb 2018 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 Feb 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
view pics of shivam mavi's family celebrating the victory
shivam mavi - फोटो : राजन राय

विश्वकप अंडर-19 में भारत की ऐतिहासिक जीत का अहम हिस्सा रहे नोएडा के शिवम मावी आज रात तक नोएडा पहुंचेंगे। इसके बाद जल्द ही रणजी टीम की तैयारी के लिये धर्मशाला रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को टीम इंडिया की जीत के बाद शिवम के घर सहित नोएडा में जगह-जगह मिठाइयां बांटने, ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाने का दौर चलता रहा।

कोच फूलचंद्र ने बताया कि विश्वकप जीतने की खुशखबरी मिलने के साथ ही अब रणजी टीम में शिवम के चयन केबाद नए लक्ष्य को भेदने की उसकी तैयारी भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कोच ने बताया कि इस जीत पर वह बेहद खुश हैं। शिवम सहित सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्वकप अंडर-19 मैच के दौरान नोएडा सेक्टर-71 स्थित शिवम के घर पर शनिवार को सुबह से ही चहल पहल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

view pics of shivam mavi's family celebrating the victory
shivam mavi - फोटो : राजन राय

मैच के दौरान शिवम की मां टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन करती रहीं वहीं शिवम के पिता, बहन सहित अन्य परिवारवालों की नजरें टीवी स्क्रीन से नहीं हट रही थीं।

शिवम की मां के अनुसार, उनका बेटा बेहद शांत और मेहनती स्वभाव का है। उसकी जीत ने परिवार के सदस्यों को गर्व से भर दिया है। शिवम के पिता पंकज के अनुसार शिवम की सफलता उसकी और उसके कोच फूलचंद्र व राहुल द्रविड़ की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

शिवम के चचेरे भाई मांटी ने बताया कि घर में जीत के बाद से जश्न का माहौल है। हम लोग लगातार ढोल बाजे के साथ जश्न मना रहे हैं। पूरे परिवार में जीत की लहर है।

​मूलत: मेरठ निवासी शिवम के परिवार के कई रिश्तेदार मेरठ से शनिवार को नोएडा पहुंचे। शिवम के घर पर रिश्तेदार, सेक्टरवासियों आदि का सुबह से आना-जाना लगा रहा। करीब 400 लोगों ने यहां एक साथ बैठकर मैच का आनंद लिया।  

परिवार को गर्व

view pics of shivam mavi's family celebrating the victory
shivam mavi - फोटो : राजन राय

सिटी पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग व वर्तमान में एल फलाह विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे शिवम परिजनों के अनुसार बेहद शांत स्वभाव के हैं।

इन्होंने वेंडर्रस किक्रेट क्लब से किक्रेट की शुरुआत की। पिता पंकज मावी के अनुसार आठ साल की उम्र से किक्रेट खेल रहे शिवम बेहद जुनूनी हैं।

वह कम बोलते हैं और मेहनत पर अधिक विश्वास करते हैं। शिवम अपने कोच का बेहद आदर करते हैं, फिर वह उनके पहले कोच फूलचंद्र हों या फिर राहुल द्रविड़। शिवम कोच की हर बात मानते हैं और हमेशा सीखने की कोशिश करते हैं।

साकार हो रहा कोच का सपना

view pics of shivam mavi's family celebrating the victory
shivam mavi - फोटो : राजन राय

कोच फूलचंद्र के अनुसार जब पहली बार उन्होंने आठ साल के इस जुनूनी लड़के शिवम को देखा था, तब ही समझ आ गया था कि वह जीवन में बेहद तरक्की करेगा।

शिवम की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण उसे हमेशा आगे बढ़ने में सहायक है। वह बातों से ज्यादा खेल के जरिए खुद को अभिव्यक्त करता है।

सीनियर खिलाड़ियों कोच का सम्मान साथियों की मदद शिवम की खासियत है। एक बार उसे इंजरी हुई थी। शिवम एक साल तक खेल नहीं पाया लेकिन प्रैक्टिस के लिए आने का उसका नियम नहीं बदला।

वह फिर भी तय समय पर आता, साथियों को खेलते हुए देखता और प्रैक्टिस सेशन खत्म होने पर ही वापस जाता था। शिवम 145 प्लस की रफ्तार से गेंदबाजी करता है लेकिन वह बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग हर जगह अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करता है।

हाल ही में शिवम का सेलेक्शन आईपीएल के लिए भी हुआ है। केकेआर की टीम ने शिवम के लिए 3 करोड़ की बोली लगाई है। 

पंकज सिंह ने दी बधाई

view pics of shivam mavi's family celebrating the victory
shivam mavi - फोटो : राजन राय

टीम इंडिया की जीत के बाद नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शिवम को ट्विटर पर बधाई दी। पंकज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूपी (नोएडा) के शिवम मावी को दिल से मुबारकबाद।

उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिये हमें अपने इस फास्ट बॉलर पर गर्व है। पंकज सिंह के साथ ही यूपीसीए और कई अन्य ट्विटर हैंडल से भी शिवम के लिए बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed