फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vidyanjali yojna will cover house wives and retired soldiers to teach in government school

विद्यांजलि योजना : खाली समय में गृहिणी और पूर्व सैनिक भी पढ़ाएंगे सरकारी स्कूलों में

Tue, 07 Jun 2016 12:13 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 12:13 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री 16 जून को विद्यांजलि योजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे
  • देशभर के 20 राज्यों ने इस योजना से जुड़ने की इच्छा जताई

विज्ञापन
vidyanjali yojna will cover house wives and retired soldiers to teach in government school
- फोटो : pti

विस्तार

अब देश भर के सरकारी स्कूलों में गृहिणी, एनआरआई और पूर्व सैनिक भी खाली समय में पढ़ाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी विद्यांजलि योजना का खाका तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि प्रधानमंत्री 16 जून को इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। योजना के तहत इन लोगों को उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप अपने इलाके के स्कूलों में पढ़ाने का मौका दिया जाएगा। देशभर की 20 राज्य सरकारों ने इस योजना से जुड़ने की इच्छा जताई है। स्कूलों में अध्यापकों की भारी कमी को देखते हुए इस योजना को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की गैस सब्सिडी छोड़ने वाली योजना गिव इट अप की तर्ज पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय बच्चों को शिक्षा दान करने के लिए विद्यांजलि योजना लेकर आ रहा है। इस योजना के तहत स्कूली बच्चों को पढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। योजना को सफल बनाने के लिए मंत्रालय ने राज्यों से संपर्क किया है और 20 राज्यों ने इससे जुड़ने की सहमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणित, साइंस, अंग्रेजी में आगे बढ़ने का मौका

vidyanjali yojna will cover house wives and retired soldiers to teach in government school

इस योजना के माध्यम से स्वैच्छिक शिक्षकों से गणित, साइंस, अंग्रेजी, शास्त्रीय संगीत, संस्कृत, आदि विषय में मदद ली जाएगी। सात विभिन्न श्रेणियों के लोगों से उन्हीं क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाने का मौका दिया जाएगा, जिसमें उन्हें महारत है। इसके अलावा सैन्य कर्मियों को जोड़ने का मुख्य मकसद बच्चों में देश प्रेम, अनुशासन के प्रति संवेदनशील बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विद्यांजलि योजना को शुरू करने की बात कही थी। योजना के तहत केंद्र सरकार सरकारी स्कूलों में शैक्षिक कार्यकलापों के लिए रिटायर्ड सैनिक, एनआरआई, गृहिणी, रिटायर्ड कर्मियों के साथ व्यवसायियों को भी शामिल करेगी। हालांकि यह स्वैच्छिक शिक्षक नियमित शिक्षकों के बदले नहीं होंगे। उन्हें औपचारिक शिक्षण में नहीं लगाया जाएगा।- स्मृति ईरानी, केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed