{"_id":"58832a554f1c1bc77ceff649","slug":"vidhan-sabha-committee-will-examine-cuber-city-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा की लोक लेखा समिति करेगी साइबर सिटी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा की लोक लेखा समिति करेगी साइबर सिटी का दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 21 Jan 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा की लोक लेखा समिति नगर निगम के आठ सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करेगी। समिति ने यह फैसला वर्ष 2013-14 की ऑडिट रिपोर्ट में दिए गए जवाब के सत्यापन के लिए लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी ने पिछले साल दिसंबर महीने में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। अब समिति के पदाधिकारी सभी बिंदुओं को लेकर मौका मुआयना करेंगे। समिति द्वारा फरवरी के पहले सप्ताह में दौरा करने की संभावना है।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस समिति में चेयरमैन एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा सदस्य के रूप में विधायक परमिंद्र सिंह ढुल, विधायक जय तीरथ, विधायक डॉ. पवन सैनी और विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के साथ अवर सचिव के रूप में पुरूषोत्तम दत्त, एजी कार्यालय से सुरेंद्र कुमार तथा अविनाश पासी शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर निगम में 17 नवंबर 2016 को हुई निगम अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह समिति आठ कार्यक्रमों के अलावा बाकी सभी बिंदुओं पर सहमत हो गई थी। वहीं जो आठ बिंदू बाकी रह गए थे, उनके लिए फरवरी माह में मौका मुआयने के लिए समय दिया है।
इन बिंदुओं की होगी समीक्षा
मोबाइल टॉवर : शहर में किस-किस कंपनी के कितने मोबाइल टॉवर लगे हैं और कहां-कहां लगे हैं। इन टॉवरों के लिए निर्धारित शुल्क जमाकर लाइसेंस लिया गया है या नहीं। यदि शुल्क जमा किया गया है तो उसकी रसीद का ब्योरा। इन पर कोई कोर्ट केस तो नहीं है।
रोड कट चार्ज : किस कंपनी के तार डालने के लिए कहां-कहां सड़कें खोदी गई हैं। तारों को फिट करने के बाद सड़कों की मरम्मत हुई या नहीं। यदि हुई तो इसका खर्चा कंपनी से लिया गया या निगम ने खुद उठाया। सड़कों को खोदने से पहले निगम से अनुमति ली गई या नहीं।
आय और व्यय : समिति की सबसे बड़ी चिंता नगर निगम के घटते आय के श्रोत एवं बढ़ते खर्च को लेकर है। ऐसे में समिति ने लेखा विभाग से प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी चाही है।
सीवरेज सिस्टम : लोक लेखा समिति ने सीवरेज सिस्टम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। इसमें पूछा गया है कि अब तक कितनी सीवर लाइन बिछाई गई। कहां-कहां काम बाकी है और क्यों बाकी है।