{"_id":"5b5c90794f1c1b6e118b6124","slug":"video-viral-on-shot-himself-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ले लग गई गोली... चलो रिपोर्ट करने', खुद को गोली मारने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ले लग गई गोली... चलो रिपोर्ट करने', खुद को गोली मारने का वीडियो वायरल
ब्यूरो, अमर उजाला, रबूपुरा
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की गलियों में भी सोशल साइट की सक्रियता का जीता जागता उदाहरण सामने आया है। दरअसल, 25 जुलाई को मिर्जापुर गांव में हुक्का चोरी को लेकर दो पक्षों में झगड़े में एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा था। वहीं, पूरी घटना को किसी ग्रामीण ने मोबाइल में कैद कर वीडियो वायरल किया तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
वीडियो में एक युवक दाएं हाथ में तमंचा लेकर बाएं में गोली मार लेता है और कहता है कि ‘ ले लग गई गोली... चलो रिपोर्ट करने’। पूरे में मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी देवन पुत्र चंद्रपाल व देवन पुत्र महेश साझेदारी में कबाड़ खरीदने की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना से 15 दिन पहले गांव के ही निंदो का हुक्का चोरी हो गया था। पीड़ित ने देवन पुत्र चंद्रपाल पर चोरी का हुक्का खरीदने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। बाद में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। हालांकि, इसी बात को लेकर 25 जुलाई को दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। आरोप था कि निंदो पक्ष के लोगों ने देवन की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि इसी दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई। देवन पुत्र ने महेश ने तमंचे से खुद को गोली मार ली और दूसरे पक्ष पर आरोप लगा दिया। हालांकि, पुलिस किसी भी तरफ से शिकायत मिलने से इंकार कर रही है। मगर खुद को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।