Ghaziabad: एसीपी कार्यालय में तैनात दो हेड कांस्टेबल का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, दोनों को किया गया निलंबित
गाजियाबाद में एसीपी अंकुर विहार कार्यालय में तैनात दो हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और दिनेश कुमार का पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल हुए। वीडियो में एसीपी अंकुर विहार कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और दिनेश कुमार कुछ व्यक्तियों से कागजात पर साइन करा रहे हैं। साइन के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा व्यक्तियों से पैसे लिए गए। वीडियो में ऑडियो गायब है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद एसआई सोनू कुमार ने लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत दी।
शिकायत में सोनू कुमार एसआई ने बताया कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिली। वीडियो की जांच की गई तो वीडियो एसीपी कोर्ट अंकुर विहार का है। मामले में जांच की गई तो पता चला कि वीडियो में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार द्वारा पब्लिक के व्यक्तियों से उत्कोच (पैसा) लिया गया।
वायरल वीडियो में किसी भी प्रकार की ऑडियो सुनाई नहीं दे रही है। इस मामले में बॉर्डर थाने में दिनेश कुमार और विपिन कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 7 और 13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद विपिन कुमार निवासी चंदन की मढैया थाना गुलावठी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। फरार दिनेश कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसीपी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।