{"_id":"662fd71ebfc4ee051706dc8a","slug":"video-of-dog-bite-went-viral-after-three-days-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कुत्ते के काटने का वीडियो तीन दिन बाद हुआ वायरल; नियमों की अनदेखी से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कुत्ते के काटने का वीडियो तीन दिन बाद हुआ वायरल; नियमों की अनदेखी से लोगों में रोष
Mon, 29 Apr 2024 10:52 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:52 PM IST
सार
सोसायटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि पूरा शहर इस समस्या से परेशान है। नगर-प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी में साइकिल चला रही छोटी बच्ची को पालतू कुत्ते के काटने का वीडियो तीन दिन बाद वायरल हो रहा है। इस घटना पर लोगों ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है। हालांकि इस मामले में नंदग्राम थाने में बच्ची के परिजनों की ओर से एफआईआर पूर्व में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
सोसायटी के सचिव वेंकटेश का कहना है कि नगर निगम के दिशा-निर्देश के बाद भी कुत्तों को पालने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर कुत्तों को ले जाते समय कुत्ते के मुंह पर जाली वाला मास्क लगाना अनिवार्य है फिर भी लोग नहीं लगा रहे हैं। केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि पूरा शहर इस समस्या से परेशान है। नगर-प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कई घटनाएं होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। चुनाव में भी यह मुद्दा लोगों ने उठाया था। फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन के मीडिया सह प्रभारी मनोज अग्रवाल का कहना है कि यह बहुत चिंता का विषय है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान ले कर ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन