फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of dangerous driving on NH-48 goes viral, youth arrested

Delhi NCR News: एनएच-48 पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली पुलिस ने मामला दर्जकर स्कॉर्पियो को जब्त किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के व्यस्ततम हिस्से पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 21 वर्षीय युवक दाऊद अंसारी को गिरफ्तार किया है। बाहरी-उत्तरी जिले के समयपुर बादली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद की गई। कार पर दाऊद लिखा था।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 18 जनवरी को एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में काले रंग की टिंटेड शीशों वाली स्कॉर्पियो-एन वाहन को जीटी करनाल बाइपास रोड पर नेरेला की ओर जाते हुए टेढ़े-मेढ़े तरीके से चलाया जा रहा था, जिससे अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान खतरे में पड़ गई। अधिकारी ने बताया कि वीडियो को गंभीरता से लेते हुए और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी वाहन को कुछ ही समय बाद रोक लिया। जांच में आरोपी चालक की पहचान जाबिर नगर, ओखला निवासी दाऊद अंसारी के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed