{"_id":"69738fffe9f2b83e4e083009","slug":"video-of-attack-on-house-with-sticks-goes-viral-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-121466-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लाठी-डंडे से घर पर हमले का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लाठी-डंडे से घर पर हमले का वीडियो वायरल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सुल्तानपुरी इलाके के एक सिरफिरे का वीडियो वायरल हुआ है। विवाद की वजह से आरोपी लाठी डंडे लेकर पड़ोसी के घर पर हमला कर देता है। वह दरवाजे पर डंडा मारकर घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने के लिए कहता है। जब परिवार का एक सदस्य बाहर निकलता है तो आरोपी वहां से भाग जाता है। आरोपी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह गली में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करता है। जांच में पता चला कि वारदात बुधवार रात की है। सिरफिरे की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बुधवार को ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। बाद में सख्त हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया है।