फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   video of a delhi cop spilling jam goes viral suspended

खाकी की खिल्लीः जाम छलकाते सिपाही का वीडियो वायरल

Wed, 11 Sep 2019 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
video of a delhi cop spilling jam goes viral suspended
वर्दी के रंग - फोटो : अमर उजाला

विवेक विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने वर्दी को दागदार कर दिया। थाने के पास डीडीए ग्राउंड में एक कार्यक्रम के दौरान खुलेआम कुछ लोग मैदान में महफिल जमाकर शराब पी रहे थे। वहां पहुंचे सिपाही ने पार्टी रोकने के बजाय खुद जाम छलकाने लगा। 

विज्ञापन


किसी ने सिपाही का शराब पीते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी भनक लगते ही सिपाही कपिल को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीडियो शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाका है। रविवार को विवेक विहार थाने के पास डीडीए ग्राउंड में एक कार्यक्रम चल रहा था। वहां पर संगीत का भी आयोजन किया गया था। सिपाही देर रात वहां पहुंचा तो खुले मैदान में कुछ लोग शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि आरोपी सिपाही के जानने वाले थे, इसलिए सिपाही ने बजाए कोई कार्रवाई करने के उनकी पार्टी में शामिल हो गया। शराब का गिलास लेकर सिपाही झूमने लगा। उसी पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार का कहना है कि छानबीन के बाद मंगलवार को आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed