फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   video: modi address on swachha bharat abhiyan.

VIDEO: मोदी ने बताया क्या था गांधी जी का सपना

Thu, 02 Oct 2014 08:01 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
video: modi address on swachha bharat abhiyan.

हमारे देश में अब तक यह परंपरा रही है कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के तौर पर ही याद किया जाता रहा है। इस दिन सरकारी कार्यक्रमों की औपचारिकता और टीवी पर गांधी फिल्म की प्रस्तुति का आम चलन रहा है। लेकिन इस बार यह दिन पूरे देश में कुछ अलग ढंग से मनाया गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को एक मिशन के साथ जोड़ दिया। प्रधानमंत्री का मानना है कि राष्ट्रपिता को असली श्रद्घांजलि सिर्फ उन्हें याद करके नहीं दी जा सकती। इसके लिए जरूरी है कि हम उनके लिए कुछ करके दिखाएं।
विज्ञापन


इंडिया गेट से स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत करने के मौके पर उन्होंने इस ओर संकेत करते हुए कहा कि गांधी जी केवल आजाद भारत का ही सपना नहीं देखते थे। उनका सपना था कि भारत स्वतंत्र देश होने के साथ ही एक स्वच्छ देश भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानमंत्री ने उस जगह से स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की जहां महात्मा गांधी 214 दिन रहे थे। इस इलाके में वाल्मीकि समाज के लोग बहुतायत में रहते हैं। गांधी जी यहां प्रवास के दौरान साफ-सफाई का पूरा काम खुद ही किया करते थे।

31 मिनट तक बोले मोदी

video: modi address on swachha bharat abhiyan.

इंडिया गेट से स्वच्छ भारत अभियान की औपचारिक शुरूआत करते हुए नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक शपथ भी दिलाई। इस शपथ का मकसद प्रत्येक देशवासी को साल भर में 100 घंटे सफाई के लिए निकालने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर उन्होंने देशभर से नौ चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया था।

इनमें फिल्म अभिनेता आमिर खान सहित खेल और राजनीति की दुनिया से जुड़े लोग भी शामिल थे। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत के मौके पर लगभग 31 मिनट से ज्यादा का भाषण भी दिया। नीचे लगे वीडियो में उनके इस पूरे भाषण को सुना जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed