दिल्ली विधानसभा में अभूतपूर्व नजारा, बेंच पर खड़े होकर चिल्लाते दिखे बीजेपी विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायक ने स्पीकर पर आरोप लगाया कि उन्हें उनकी बात नहीं रखने दी जा रही है। इतना कहने के साथ ही वो विधानसभा के अंदर ही टेबल पर चढ़ गए।
यह घटना उस वक्त हुई जब दिल्ली विधानसभा में टैंकर घोटाले को लेकर बहस हो रही थी। भाजपा विधायक की इस हरकत पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ठहाके लगाने लगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल भी विधानसभा में हुई इस घटना पर मुस्कुराते नजर आए। विजेंदर गुप्ता का आरोप है कि स्पीकर उन्हें बोलने नहीं दे रहे थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया।
Video: केजरीवाल ने गुप्ता की पत्नी पर लगाया पेंशन घोटाले का आरोप
विधानसभा में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने विजेंदर गुप्ता से कहा कि 'मैं एमएलए को सभी कागजात देने के तैयार हूं। मैं कल जलबोर्ड की रिपोर्ट दे दूंगा।'
केजरीवाल ने विजेंदर गुप्ता को चुनौती देने के अंदाज में कहा कि 'आपकी पत्नी ने पेंशन घोटाला किया है। आपकी पत्नी ने जो घोटाला किया है पेंशन पर वो रिपोर्ट हमें दीजिए।'
केजरीवाल ने ये भी कहा कि वो एक महीने में गुप्ता की पत्नी का भ्रष्टाचार सामने ला सकते हैं। गुप्ता के बेंच पर चढ़ने के बाद आप विधायकों ने विजेंदर को तुरंत सदन से बाहर निकालने की मांग की।
वीडियो
WATCH: BJP's Vijender Gupta stand on a bench to protest against Delhi Govt inside State Assemblyhttps://t.co/fY9FQyEzI0
— ANI (@ANI_news) June 10, 2016
क्या बोले विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल
उन्होंने आगे कहा कि 'कोई एमपी या विधायक ऐसे टेबल पर खड़ा हुआ हो ऐसा कहीं नहीं हुआ। आप सारा समय हाईजैक करते हैं।'
स्पीकर गोयल बोले, 'इस तरह से बेंच पर खड़ा होना संसदीय परंपरा का अपमान है। ऐसा लग रहा है कि विजेंदर गुप्ता दिल्ली नगर निगम पर चर्चा नहीं होने देना चाहते।'
' मोदी जी वापस आ गए हैं इसलिए सिसोदिया पर FIR होगी'
सदन में हुए भारी भरकम हंगामे के बाद केजरीवाल ने लंबा भाषण दिया। अपने भाषण में केजरीवाल ने पीएम मोदी की चुटकी ली। केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों ने बताया है कि एलजी नजीब जंग गोपाल राय व मनीष सिसोदिया के खिलाफ एसीबी में किसी मनगढ़ंत विज्ञापन घोटाले को लेकर एफआईआर कराने वाले हैं।
इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि फिर हमें पता चला कि पीएम मोदी जी अपने विदेश दौरे से वापस आ गए हैं तो अब हमारे ऊपर एफआईआर कराएंगे ही। उनके पास दो ही काम है एक विदेश यात्राएं करने का और जब देश में रहें तो आम आदमी पार्टी के खिलाफ एफआईआर करने का।
इसके बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चेताते हुए कहा कि एलजी जी और मोदी जी, हम सच्चाई पर चलने वाले फौलादी लोग हैं। आपकी एसीबी और सीबीआई की गीदड़ भभकियों से हम नहीं डरते।