फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VIDEO: as a chic of politicians were this millanior guard.

VIDEO: देखिए, इस चौकीदार के शाही ठाठ

Sat, 10 Jan 2015 01:16 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: as a chic of politicians were this millanior guard.

तीन करोड़ की ठगी करने वाले चौकीदार नितिन राठी के नेताओं जैसे ठाठ थे। वह कई बार राजनीतिक दलों के स्थानीय कार्यक्रमों में देखा गया है। जानकार बताते हैं कि नितिन नेताओं वाली पोशाक (सफेद रंग) ज्यादा पहनता था। गले में रंगीन पट्टी डाले भी देखा गया है। वह सत्ताधारी दल समेत अन्य पार्टियों के कार्यक्रमों में भाग लेता था।

विज्ञापन


वह पार्टी कार्यकर्ता बनकर नेताओं से करीबी रखता था। लाल-नीली बत्ती गाड़ी से सफर करते समय अगर पुलिस पकड़ लेती, तो नेताओं वाले हावभाव से धमका देता था।

उसने अपनी गाड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार लिखवा रखा था, जिससे पुलिस भी कार्रवाई से बचती थी। चालक और निजी गार्ड रखना उसके इसी लाइफ स्टाइल का हिस्सा था। अपने ठाठ-बाट से वह आसपास के लोगों में प्रभाव जमाने में कामयाब रहता था और लोग आसानी से उसके झांसे में आ जाते थे।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी ऑनलाइन होती, तो पकड़ा जाता ये ठग

VIDEO: as a chic of politicians were this millanior guard.

प्राधिकरण लंबे समय से सभी संपत्तियों को ऑनलाइन करने का दावा कर रहा है, मगर यह योजना अब तक कागजों में धूल फांक रही है। आश्चर्य की बात यह है कि लोगों के नाम कोई प्रॉपर्टी भी आवंटित नहीं हुई, लेकिन प्राधिकरण उनसे पैसा लेता रहा।

अब प्राधिकरण कहता है कि हर रोज करोड़ों का लेन-देन होता है, हिसाब रखना काफी कठिन होता है। योजना के अनुसार प्राधिकरण के आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक व संस्थागत हर तरह की संपत्ति को ऑनलाइन करना था।

जिससे खरीदारों को किसी संपत्ति की जानकारी के लिए प्राधिकरण नहीं जाना पड़े। बकाये की जानकारी भी घर बैठै चल सकेगा। लेकिन यह योजना पिछले पांच साल से कागजों में चल रही है। जानकार मानते हैं कि अगर प्रॉपर्टी ऑनलाइन कर दी जाए और समय पर डाटा अपडेट होता रहे तो इस तरह का फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा।

वीडियो में देखें इस चौकीदार की करतूत और ठाठ की कहानी>>>>


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed