विधायक के खिलाफ बयान से मुकरी रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल व उसके साथी संदीप लूथरा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बृहस्पतिवार को अपने बयान से मुकर गई। उसने कहा कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ।
इसके बाद कोर्ट ने आरोपी उमेश अग्रवाल, संदीप लूथरा व रेखा सूरी को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके व एक-एक जमानती की शर्त पर जमानत प्रदान कर दी।
सूत्रों के मुताबिक तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निवेदित अनिल शर्मा की अदालत में बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ। पीड़िता ने कहा कि उसका पैसों के लेनदेन का विवाद था। इसके चलते ही उसने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। अदालत ने पीड़िता से बचाव पक्ष की जिरह के लिये दो दिसंबर की तारीख तय की है।
आरोपियों को मिल गई जमानत
अधिवक्ता वैभव शर्मा ने उमेश अग्रवाल की जमानत याचिका पर बहस करते हुए कहा कि उनके मुव्वकिल के खिलाफ मामले में चार्जशीट पेश हो चुकी है और मुकदमा शुरू हो गया है।
उनका मुव्वकिल सुनवाई में हमेशा मौजूद रहेगा और गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा। इसके बाद कोर्ट ने उमेश अग्रवाल, संदीप लूथरा व रेखा सूरी को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके व एक-एक जमानती की शर्त पर जमानत प्रदान कर दी।
पेश मामले में बृहस्पतिवार को एफएसएल रिपोर्ट पेश की जानी थी लेकिन नहीं की गई। अदालत ने जांच अधिकारी को 26 नवंबर तक एफएसएल रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।
नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया व उससे रेप किया
अदालत ने भाजपा विधायक अग्रवाल, संदीप लूथरा व रेखा सूरी के खिलाफ 18 सितंबर को आरोप तय करते हुए कहा था कि सभी तथ्यों व साक्ष्यों से स्पष्ट है कि आरोपी उमेश अग्रवाल व उनके साथी संदीप लूथरा ने पीड़िता से मारपीट, जान से मारने की धमकियां देने व रेप का मुकदमा चलाने के लिए ठोस साक्ष्य हैं।
आरोपियों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया व उससे रेप किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार महिला ने आरोप लगाया था कि तीन जनवरी को उसे रेखा आरोपी उमेश के पास काम दिलवाने के नाम पर मिलवाने के लिए ले गई।
फरीदाबाद स्थित होटल में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ काम का बहाना कर रेखा वहां से चली गई। इसके बाद उमेश ने रेप किया। अगले दिन उसने आरोपी लूथरा को भी बुला लिया व उसने भी रेप किया। पांच जनवरी को तिलक नगर आने पर उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।