फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   victim's family don't know about Ravinder the serial killer

शिकार बने परिवारों को नहीं पता कौन है रविंदर

Mon, 27 Jul 2015 08:06 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
victim's family don't know about Ravinder the serial killer

अब तक लगभग 30 से ज्यादा नाबालिगों की हत्या कर उनका रेप करने की बात कबूलने वाले रविंदर कुमार को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके शिकार बने बच्चों के घर वाले पुलिस जांच के बारे में कुछ और ही खुलासा करते हैं।

विज्ञापन


क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि रविंदर के शिकार बने ज्यादातर बच्चों के घर वालों को पता ही नहीं है कि उनके बच्चों को मौत देने वाला वहसी गिरफ्तार हो चुका है?
विज्ञापन


मुंडका से गायब हुई 18 महीने की बच्ची के परिजनों का आरोप है कि पिछले चार साल से पुलिस ने कभी भी उनके घर का न तो चक्कर लगाया है और न ही उनकी बच्ची की गुमशुदगी से संबंधित कोई जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार डेली मेल के मुताबिक ज्यादातर परिवारों का आरोप है कि इस मामले से संबंधित कोई भी कागजात उनके पास नहीं हैं। पुलिस ने सिर्फ उन्हें एफआईआर की कॉपी सौंपी है।

बच्ची के हत्यारे की गिरफ्तारी के बारे में नहीं जानते परिजन

victim's family don't know about Ravinder the serial killer

2011 में मुंडका में किडनैप कर मार दी गई 18 माह की बच्ची के परिजनों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक क्या जांच की है।

बच्ची के परिजनों का कहना है कि पिछले चार साल में किसी भी पुलिस वाले ने उनकी बच्ची की हत्या के बारे में किसी गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं बताया है।

वो यह स्वीकार करते हैं कि कुछ दिन पहले दो लोग बिना वर्दी के सामान्य कपड़ों में आए थे जिन्होंने खुद को पुलिसवाला बताया और वारदात के बारे में कुछ सवाल पूछे और चले गए।

बच्ची की मां ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बच्ची की हत्या के मामले में रविंदर नाम के किसी शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया प्राकृतिक मौत हुई

victim's family don't know about Ravinder the serial killer

पुलिस के मुताबिक रविंदर ने स्वीकार किया है कि 2011 में उसने मुंडका इलाके में 18 माह की एक बच्ची का अपरहण कर उसके साथ रेप कर उसकी हत्या की थी।

रविंदर ने यह भी स्वीकार किया है कि हत्या के बाद उसने बच्ची की लाश मुंडका पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर फेंक दिया था।

चौंकाने वाली बात ये है कि खुद बच्ची के परिजन उसके रेप की बात को स्वीकार नहीं कर रहे। उनका कहना है कि उन्हें बच्ची की लाश उन्हें पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर मिली थी।

बच्ची की मां का कहना है कि घर से महज 500 मीटर की दूरी पर उन्हें बच्ची की लाश मिली थी। उसके शरीर चोट के कुछ निशान थे। लेकिन उसके शरीर पर रेप का कोई लक्षण नहीं थे।

रविंदर को बना दिया सेलिब्रिटी

victim's family don't know about Ravinder the serial killer

परिजनों का दावा है कि पुलिस ने उन्हें बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन उनकी बच्ची की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी।

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि घटना को हुए चार साल बीत गए हैं लेकिन अभी जांच के लिए हैदराबाद भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है।

ठीक इसी तरह कंझावल इलाके से गायब हुई एक बच्ची की मां का आरोप है कि पुलिस रविंदर को सेलिब्रिटी की तरह पेश कर रही है। उसके इंटरव्यू हो रहे हैं जैसे उसने कोई महान काम कर दिया है।

चार साल से किसी ने नहीं ली खबर

victim's family don't know about Ravinder the serial killer

2011 में जब वह सो रहे थे तभी कंझावल इलाके से उनकी बेटी गायब हो गई। परिजनों का कहना है कि वह सो रहे थे इसलिए उन्हें नहीं पता कि उनकी बच्ची को कौन उठा कर ले गया।

हालांकि चार साल बितने के बाद भी पुलिस ने इस केस के बारे में उन्हें आज तक कोई जानकारी नहीं दी है और न ही कोई रिपोर्ट सौंपी है।

देखना दिलचस्प होगा कि रविंदर के स्वीकार करने के बाद भी दिल्ली पुलिस उसके गुनाहों को कोर्ट में साबित कैसे करती है क्योंकि इसमें से ज्यादातर मामलों को तो पुलिस ने गंभीरता से लिया ही नहीं था।

(फोटो व स्टोरी साभार: dailymail.co.uk)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed