फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Victim moves Delhi High Court over Sexual Harasment case on Daati Maharaj

दाती महाराज के खिलाफ पीड़िता पहुंची कोर्ट, सीबीआई से पूरक आरोप पत्र दायर करने की मांग

Tue, 24 Dec 2019 06:09 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 24 Dec 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Victim moves Delhi High Court over Sexual Harasment case on Daati Maharaj
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। पीड़िता ने कोर्ट से मांग की है कि वे सीबीआई को पूरक आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दे। 
विज्ञापन

 


उल्लेखनीय है कि दाती महाराज पर उसकी शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में आईपीसी की धारा 376, 377 के तहत चार्जशीट फाइल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पीड़िता का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आश्रम में न सिर्फ दाती महाराज, बल्कि उसके अन्य सेवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। दाती महाराज के खिलाफ 7 जून 2018 को शिकायत दी गई थी। 11 जून 2018 को मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

इस मामले में दाती महाराज को मार्च 2019 में दिल्ली की साकेत कोर्ट से जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि दाती को दिल्ली से बाहर जाने के लिए उसकी इजाजत लेनी होगी। साथ ही, अधिकारियों के बुलावे पर उसे हर बार मौजूद रहना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed