{"_id":"67cd15b8ad54af22360e9a3b","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-admitted-to-aiims-condition-stable-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ी, एम्स में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ी, एम्स में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर
Sun, 09 Mar 2025 02:39 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:39 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बीते शनिवार देर रात अस्पताल लाया गया। उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति
- फोटो : X / @VPIndia
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय धनखड़ को बीते शनिवार रात अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर है और और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति को देर रात को बेचैनी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें देर रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।
एम्स पहुंचकर पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति का हालचाल जाना
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए एम्स का दौरा किया। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने लिखा, 'एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'