फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vice Chancellor became active in conducting peaceful DUSU elections

डूसू का दंगल: चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए कुलपति हुए सक्रिय, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

Tue, 19 Sep 2023 07:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Sep 2023 07:07 AM IST
सार

बैठक के दौरान कुलपति ने चुनाव के लिए की जाने वाले व्यवस्थाओं के बारे में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कॉलेज के प्राचार्यों, हॉस्टलों के प्रोवोस्टस व पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बातचीत की।

विज्ञापन
Vice Chancellor became active in conducting peaceful DUSU elections
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) में महज चार दिन बचे हैं। इन्हें सुचारू व शांतिपूर्ण कराने के लिए डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह भी सक्रिय हो गए हैं। कुलपति ने इसके लिए सोमवार को वाइस रीगल लॉज में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में सामान्य व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। वहीं इस बार मतगणना स्थल में बदलाव कर दिया गया है। इस बार वोटों की गिनती कांफ्रेंस सेंटर में होगी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान कुलपति ने चुनाव के लिए की जाने वाले व्यवस्थाओं के बारे में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कॉलेज के प्राचार्यों, हॉस्टलों के प्रोवोस्टस व पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बातचीत की। कुलपति ने सभी से अनुरोध किया कि डूसू चुनाव सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए कोई भी कसर न छोड़ी जाए। इस अवसर पर डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो चंद्र शेखर के अनुसार कॉलेजों के चुनाव पेपर बैलेट के माध्यम से होंगे। इसके लिए मतपेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि डूसू के चुनाव पहले की तरह ईवीएम से होंगे। डूसू चुनाव के दिन ईवीएम के इस्तेमाल में कोई गड़बड़ न हो, इसके लिए कॉलेजों के शिक्षक, कर्मचारियों के प्रशिक्षण सत्र 18 सितंबर से 20 सितंबर तक रग्बी स्टेडियम यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन


21 सितंबर को कॉलेजों में पहुंचेगी ईवीएम
ईवीएम 21 सितंबर को कॉलेजों में पहुंचाई जाएंगी। डूसू का वोट पहले डाला जाए, इसके लिए ईवीएम मशीनें मतपेटियों से पहले रखी जाएं। मतदान का समय दिन की कक्षाओं के लिए सुबह 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए दोपहर तीन बजे से शाम 7.30 बजे तक है। मतदान के बाद ईवीएम को छात्र प्रतिनिधियों और चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में बक्सों में सील कर दिया जाएगा और डीयू के नॉर्थ कैंपस में विश्वविद्यालय स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में भेज दिया जाएगा। कॉलेज चुनाव से संबंधित किसी भी मामले का निपटारा कॉलेज में गठित शिकायत समिति द्वारा ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed