फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VHP: Vishwa Hindu Parishad aims to have a 'Bajrangi' in every household by 2024

VHP: विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य, 2024 तक हर घर में हो एक 'बजरंगी'

Mon, 09 Jan 2023 08:11 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 Jan 2023 08:11 PM IST
सार

VHP: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में हुई VHP की एक शीर्ष बैठक में देश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई गई है और कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा हिंदू समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयानों को देश की अखंडता के लिए चिंताजनक बताया गया है...

विज्ञापन
VHP: Vishwa Hindu Parishad aims to have a 'Bajrangi' in every household by 2024
VHP की बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अगले दो वर्षों के अंदर राजधानी दिल्ली के हर घर से एक 'बजरंगी' (बजरंग दल का एक कार्यकर्ता) तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन ने कहा है कि देश-दुनिया में हिंदू हितों को सुरक्षित बनाने के लिए वह हिंदू समुदाय के बीच जनजागृति को लेकर विशेष अभियान चलाएगा और हिंदू समुदाय के हितों को सुरक्षित रखेगा। उसके लिए 'हिंदू फर्स्ट' की नीति ध्येय वाक्य होगी।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में हुई VHP की एक शीर्ष बैठक में देश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई गई है और कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा हिंदू समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयानों को देश की अखंडता के लिए चिंताजनक बताया गया है। संगठन ने कहा है कि वह लोगों के बीच जनजागृति कर ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने का काम करेगा।

विज्ञापन

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि हिंदुओं ने राम की जन्मभूमि के लिए बलिदान दिया, इसी की परिणति है कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का कोई हिंदू अपने आप को अकेला महसूस न करें। एक बड़ा तबका हिंदुओं के खिलाफ गलत नैरेटिव बनाने के लिए कार्य कर रहा है। वे इस नैरेटिव को असफल बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 की जन्माष्टमी में विश्व हिंदू परिषद के तक हमें दिल्ली में हर घर में पहुंचना होगा हमारा कार्यकर्ता हर घर में होगा। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मंगलवार हर क्षेत्र में एक महाचालीसा करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed