फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VHP suspended campaign of constructing Ram mandir in Ayodhya till Lok Sabha elections

विश्व हिंदू परिषद का बड़ा एलान, लोकसभा चुनाव पूरा होने तक राम मंदिर अभियान टाला

Wed, 06 Feb 2019 10:11 AM IST
अल्पना शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
VHP suspended campaign of constructing Ram mandir in Ayodhya till Lok Sabha elections
प्रतीकात्मक तस्वीर
विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि उसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का अभियान लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक स्थगित कर दिया है। बताया जाता है कि हिंदूवादी संगठन आम चुनाव में इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहती।
विज्ञापन



रामजन्मभूमि आंदोलन की अगुवा विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर बनाने के लिए संसद में कानून बनाने को लेकर पूरे देश में कई महीनों से अभियान चला रही है। 

इसके तहत कई रैली और धर्म संसद का आयोजन किया है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि संगठन ने इस अभियान को आम चुनाव तक स्थगित रखने का फैसला किया है। क्योंकि हम इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहते।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह संगठन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और एक बार नई सरकार का गठन हो जाए, उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में कुंभ के इतर धर्म संसद में एक प्रस्ताव पास कर विहिप ने कहा था कि जब तक राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर नहीं बन जाता, तब तक हिंदू न खुद चैन से बैठेगा और न ही दूसरों को चैन से बैठने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed