{"_id":"645159773a390d0d0379480f573a7042","slug":"venkaiah-naidu-travels-in-delhi-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैंकेया ने कहा, 'कम करेंगे मेट्रो का किराया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैंकेया ने कहा, 'कम करेंगे मेट्रो का किराया'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jun 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू अब एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो सेवा का उपयोग करेंगे। सोमवार को उन्होंने एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक एयरपोर्ट मेट्रो में सफर किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में मेट्रो को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा को और लोकप्रिय बनाने के लिए यात्री किराया में कमी के साथ अन्य जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें-ये क्या! बीजेपी में है 'अच्छे' नेताओं का टोटा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली मेट्रो के संचालन व रखरखाव की तारीफ करते हुए कहा कि डीएमआरसी ने बहुत ही सराहनीय प्रयास किया है।
अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शिवाजी पार्क स्टेशन तक मेट्रो में लगभग 15 मिनट का सफर करने वाले नायडू ने कहा कि जल्दी और आराम से पहुंचने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मेट्रो सबसे उपयुक्त साधन है। नायडू ने भी कहा कि हमारे लोगों में क्षमता और बुद्धि है। यदि हम उन्हें पर्याप्त प्रोत्साहन और अवसर दें तो वे जरूर चमत्कार करके दिखा सकते हैं।