फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Velvet-soft clothes being made from plastic waste PM Modi is also wearing clothes made from it

फैशन को नया आयाम: प्लास्टिक कचरे से तैयार हो रहे कपड़े, पीएम समेत कई नामी हस्तियां कर रहीं इन वस्त्रों को धारण

Sun, 07 Jul 2024 08:08 AM IST
विजय पुंडीर नितिन राजपूत/अनुपमा मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत/अनुपमा मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Jul 2024 08:08 AM IST
सार

प्लास्टिक उत्पादों से बने मखमल की तरह मुलायम कपड़े फैशन को नया आयाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई नामचीन हस्तियां इन्हें धारण कर दुनिया को प्लास्टिक प्रबंधन के नए तौर तरीकों का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
Velvet-soft clothes being made from plastic waste PM Modi is also wearing clothes made from it
प्लास्टिक कचरे से बने कपड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया भर के देशों के लिए प्लास्टिक कचरा एक विशिष्ट चुनौती बना हुआ है, वहीं लुधियाना की एक कंपनी ने एकल यूज प्लास्टिक का प्रबंधन करके फैशन से लेकर अन्य उत्पाद बनाकर सभी को हैरान कर  दिया है।

विज्ञापन


प्लास्टिक उत्पादों से बने मखमल की तरह मुलायम कपड़े फैशन को नया आयाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई नामचीन हस्तियां इन्हें धारण कर दुनिया को प्लास्टिक प्रबंधन के नए तौर तरीकों का संदेश दे रहे हैं। कंपनी देशभर में कूड़ा उठाने वाले हजारों लोगों से प्लास्टिक की खाली बोतलें जमा करके टी-शर्ट, पेंट और ब्लेजर समेत अन्य फैशन के उत्पाद बना रहे हैं। यही नहीं, प्लास्टिक अपशिष्ट को रीसाइकिल कर कंबल, बेडशिट, तकिया के कवर, कारपेट जैसे आइटम भी तैयार किए जा रहे हैं। यह बहुत मुलायम है, जो छूने पर एकदम मखमल जैसी अनुभूति देता है। इससे हर साल 50 हजार मीट्रिक टन प्लास्टिक को लैंडफिल साइट पर जाने से रोका जा रहा है। जो पर्यावरण बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

मोदी भी कर रहे इनसे बने वस्त्रों को धारण
प्लास्टिक से बने इन कपड़ों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई अन्य नामचीन हस्तियां धारण कर रही है। तमिलनाडु की एक बेस्ड कंपनी के सह संस्थापक संकर के ने बताया कि वह लोगों से प्लास्टिक कचरा इकठ्ठा करते हैं। इस तरह से उन्होंने अब तक प्लास्टिक की करीब 50 लाख बोतलों को लैंडफिल में जाने से बचाया है। वह प्लास्टिक की आठ बोतलों का इस्तेमाल करके एक शर्ट और करीबन 20 बोतलों से एक जैकेट बनाते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने संसद में उनकी बनाई जैकेट पहनी थी। उस जैकेट को प्लास्टिक की 25 बोतलों को रीसाइकिल  करके बनाया गया था। प्रधानमंत्री ने इसे संसद के साथ-साथ जापान और ऑस्ट्रेलिया में भी पहना था। 

ग्लोबल कॉन्क्लेव में लगी प्रदर्शनी 
प्रगति मैदान के हाल नंबर 14 में आयोजित चार दिवसीय ग्लोबल कॉन्क्लेव ऑन प्लास्टिक रीसाइकिलिंग और सस्टेनेबिलिटी में विभिन्न प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नवाचारों की प्रदर्शनी लगी है। यहां प्लास्टिक से तैयार चश्मे, रसोई के सामान, फर्नीचर, खिलौने, और श्रृंगार के मोती प्रदर्शित किए जा रहे है। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि इस तकनीक के प्रयोग से प्लास्टिक को सबसे पहले अलग किया जाता है। उसके बाद उनके कण को पिघलाकर फाइबर तैयार होता है। उसी धागे से मुलायम कपड़े तैयार किए जाते है।

पांच हजार बॉटल के ढक्कन से बनाई कुर्सी व खिलौने 
प्रदर्शनी में पांच हजार बॉटल के ढक्कन से बनी कुर्सी भी प्रदर्शित की गई है तो बच्चों के खिलौने भी तैयार किए गए हैं। ये खिलौने सुरक्षित, टिकाऊ और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। साथ ही, ये खिलौने पर्यावरण में प्लास्टिक की मात्रा को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

खूब लुभा रहे सौंदर्य प्रसाधन प्लास्टिक कचरे के बढ़ते पहाड़ों को कम करने और महिलाओं के सौंदर्य को निखारने के लिए एक प्लास्टिक का प्रबंधन कर महिलाओं के लिए श्रृंगार के सामान और मोती तैयार किए गए हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत है। रसोई के समान जिसमें बेलन और चकला तैयार किया गया हैं। कंपनी के कर्मचारी का कहना है कि इससे हजारों पेड़ों को काटने से बचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed