फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles will be able to run without any interruption on three major corridors including MG Road

Delhi : एमजी रोड समेत तीन प्रमुख कॉरिडोर पर बिना रुकावट फर्राटा भर सकेंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान

Sun, 18 May 2025 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 04:16 AM IST
सार

दिल्ली यातायात पुलिस ने यू-टर्न पॉलिसी के तहत इन तीनों कॉरिडोर को सिग्नल फ्री बनाने की कवायद शुरू कर दी है। ये तीनों कॉरिडोर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Vehicles will be able to run without any interruption on three major corridors including MG Road
demo - फोटो : PTI

विस्तार

महरौली-गुरुग्राम (एमजी रोड) रोड, नजफगढ़ रोड और पीरागढ़ी रोड कॉरिडोर पर अब वाहन बिना किसी रूकावट के फर्राटा भर सकेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस ने यू-टर्न पॉलिसी के तहत इन तीनों कॉरिडोर को सिग्नल फ्री बनाने की कवायद शुरू कर दी है। ये तीनों कॉरिडोर बहुत ही महत्वपूर्ण है। यू-टर्न पॉलिसी के तहत एमजी रोड पर 30 जगहों पर या तो यू-टर्न बनाए जाएंगे या अन्य बदलाव किए जाएंगे। एमजी रोड का सर्वे भी हो चुका है।

विज्ञापन


अमर उजाला के पास मौजूद सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहिणी की एनजीओ गुरू हनुमान सोसाइटी ऑफ भारत ने ये सर्वे अप्रैल में किया। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही तीनों कॉरिडोर पर काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट
महरौली-गुरुग्राम रोड यू-टर्न योजना के तहत भीड़भाड़ कम करने की योजना (सिग्नल और भीड़भाड़ मुक्ति) के लिए प्रस्ताव सह-सर्वेक्षण रिपोर्ट रखा गया। इस रिपोर्ट में इस मार्ग पर चुनौतियां/हानिकारक प्रभाव के लिए कई बिंदुओं पर ध्यान दिया गया। ये बिंदू हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • गंभीर ट्रैफिक भीड़/जाम से समय, जलापूर्ति, पैसा, ऊर्जा आदि की बर्बादी होती है
  • प्रदूषण (वायु, ध्वनि, भूमि आदि
  • अपराध (भीख मांगना, चोरी, छीना-झपटी, महिलाओं और बच्चों का प्रेरणा आदि
  • सड़क दुर्घटनाएं (सड़क पर गुस्सा)
  • आम जनता की मानसिक शांति पर प्रभाव
  • आपात स्थिति में बाधा (एम्बुलेंस, पुलिस, फायर, पोस्ट आदि)

संबंधित एजेंसियों को लिखा है पत्र
दिल्ली यातायात पुलिस ने संबंधित नागरिक एजेंसी पीडब्ल्यूडी या एनएचएआई को पत्र लिख दिया है। दिल्ली यातायात पुलिस की दक्षिणी रेंज के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि यहां पर काम करने के लिए संबंधित एजेंसियों को पत्र लिख दिया गया है। उसके बाद यू टर्न पॉलिसी पर काम शुरू हो गया है। एजेंसियां इन बिंदुओं पर काम कर रही हैं...

  • कट-इन-मेडियन प्रकार के यू-टर्न ओपनिंग (यू-टर्न बनाना)
  • ऑफसेट प्रोवाइड करना (यू-टर्न रियल एस्टेट में सभी सोसाइटी को मध्य/बाएं लेन में चलाना)
  • सड़क सुरक्षा उपाय करना यानि संकेतक बोर्ड लगाना- आगे बढ़ें, धीरे करें, रुकें और आगे बढ़ें, बाईं ओर रहें,
  • कैट्स आई, ब्लिंकिंग स्टड आदि लगाना

इन कॉरिडोर पर होगा सिग्नल फ्री काम

  • एमजी रोड- अरविंदो मार्ग से गुरुग्राम तक
  • पीरागढ़ी रोड- पीरागढ़ी से टीकरी बॉर्डर तक
  • नजफगढ़ रोड- राजौरी से उत्तम नगर तक

दिल्ली यातायात पुलिस की पहल पर यू-टर्न पॉलिसी के तहत ये काम करवाया जा रहा है। इन तीनों मार्गों पर जबरदस्त जाम रहता है। इन मार्गों पर सिग्नल भी काफी ज्यादा हैं। ऐसे में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए इन मार्गों पर सिनल को हटाकर यू-टर्न बनाए जा रहे हैं। जल्द ही यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सकेगी।
-दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली यातायात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed